Latest Newsझारखंडकल से रांची और हटिया स्टेशन से खुलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी...

कल से रांची और हटिया स्टेशन से खुलने वाली ये ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई का मार्ग परिवर्तित, देखिए डिटेल्स…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Trains canceled: दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द (Trains Canceled) रहेगी। वहीं कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी। मिली जानकारी के अनुसार, क्रमवार कई तिथियों में पांच ट्रेनें रद्द रहेंगी और 13 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों में दो रांची और दो हटिया स्टेशन से खुलने वाली हैं। वहीं एक अन्य ट्रेन आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजन (Adra-Barkakana-Adra MEMU Passenger) है। दूसरी ओर, दक्षिण-मध्य रेलवे की ओर से ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। इस कारण तीन ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस, हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस और हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस शामिल हैं।

वहीं, दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत विकास कार्य होना था। इसको लेकर ट्रेनों के समय एवं रुट में परिवर्तन किया गया था। लेकिन, अब ट्रेन सामान्य समय रुट से चलेगी। Railway की ओर से इन सभी ट्रेनों के लिए सूचना जारी कर दी गई है।

6 और 7 दिसंबर को रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

● आद्रा-बरकाकाना-आद्रा मेमू पैसेंजर

● रांची-आसनसोल-रांची मेमू

● खड़गपुर-रांची-खड़गपुर मेमू एक्सप्रेस

● वर्द्धमान-हटिया-वर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस

● खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच रद्द रहेगी

6 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें

● रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत मुरी-गुंडा बिहार-चांडिल होकर चलेगी।

● दुमका-रांची एक्सप्रेस चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी होकर चलेगी।

● हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा होकर चलेगी।

● पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा होकर चलेगी।

● धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस चंद्रपुरा रुट से चलेगी।

7 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी ये ट्रेनें

● रांची-हावड़ा-रांची वंदेभारत मुरी-गुंडा बिहार-चांडिल होकर चलेगी।

● रांची-हावड़ा-रांची एक्सप्रेस, हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस

● दुमका-रांची एक्सप्रेस चंद्रपुरा-बरकाकाना-मुरी होकर चलेगी।

● हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा होकर चलेगी।

● पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस चंद्रपुरा होकर चलेगी।

● धनबाद-अल्लापुजा एक्सप्रेस चंद्रपुरा रुट से चलेगी।

● रांची-दुमका एक्सप्रेस मुरी-चंद्रपुरा होकर चलेगी। रांची-पटना जनशताब्दी चंद्रपुरा रुट से चलेगी।

● पुरी-आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस चांडिल-कोटशिला रुट से चलेगी।

● रांची-गोड्डा एक्सप्रेस मुरी-बरकाकाना-चंद्रपुरा होकर चलेगी

spot_img

Latest articles

खराब हेयर कट विवाद में दो करोड़ मुआवजे पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने जताई सख्ती

Bad Haircut Controversy: खराब हेयर कट को लेकर दर्ज उपभोक्ता विवाद में मुआवजे की...

रातू से लापता दो नाबालिग बहनें सुरक्षित मिलीं, रेलवे स्टेशन से पुलिस ने किया बरामद

Two Missing Minor sisters Found Safe : रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर मिलन चौक...

राज्यभर में स्वास्थ्य जागरूकता की नई पहल, 24 प्रचार वाहनों को दिखाई गई हरी झंडी

New Initiative for Health Awareness : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से राज्य...

कचहरी चौक के पास देर रात हंगामा, पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार

Late Night Commotion Near Kachari Chowk: राजधानी के Kachari Chowk के पास बीती रात...

खबरें और भी हैं...