Homeझारखंडकल सड़कों पर उतरेंगे हजारों आजसू कार्यकर्ता

कल सड़कों पर उतरेंगे हजारों आजसू कार्यकर्ता

Published on

spot_img

रांची: सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा सात सूत्री मांगों को लेकर 30 अप्रैल को AJSU पार्टी के हजारों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

AJSU प्रमुख सुदेश महतो (Sudesh Mahto) सहित तमाम नेता, कार्यकर्ता बापू वाटिका, मोरहाबादी से पैदल मार्च कर हरमू मैदान पहुचेंगे तथा सरकार की नाकामियों तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेंगे।

जनादेश का भी अपमान किया है

सामाजिक न्याय मार्च की जानकारी देते हुए AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने शनिवार को कहा कि राज्य की वर्तमान सरकार ने ना सिर्फ बड़ी आबादी के साथ धोखा किया है, बल्कि जनादेश का भी अपमान किया है।

जनमानस में व्याप्त बेचैनी एवं निराशा को देखते हुए AJSU पार्टी कल सड़कों पर उतरेगी।

खुद केंद्रीय अध्यक्ष ने पार्टी के सभी स्तर के पदाधिकारियों, अनुषंगी इकाई के पदाधिकारियों के साथ व्यापक रणनीति बनाई है।

डॉ. भगत ने कहा कि बापू वाटिका, मोरहाबादी से पैदल मार्च कर राज्य के कोने-कोने से पहुंचे नेता, कार्यकर्ता हरमू मैदान पहुंचेंगे, जहां आयोजित सामाजिक न्याय सभा को झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो संबोधित करेंगे।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...