Homeझारखंडझारखंडी विचारों को एकजुट करने का समय, युवा पीढ़ी आगे आए: सुदेश...

झारखंडी विचारों को एकजुट करने का समय, युवा पीढ़ी आगे आए: सुदेश महतो

Published on

spot_img

रांची: पूर्व उपमुख्यमंत्री और AJSU पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो (Sudesh Mahto) ने कहा कि झारखंडी विचारों को एकजुट करने का समय है। इसके लिए युवा पीढ़ी आगे आए।

उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन (British rule) के जुल्म, शोषण, दमन के खिलाफ तथा अपनी धरती और अस्मिता की खातिर विद्रोह का चिराग जलाने वाले 1857 की क्रांति के महानायक अमर शहीद नीलांबर-पीतांबर (Nilambar-Pitamber) ने स्वाधीनता संग्राम में जो बलिदान दिया, वो युगों-युगों तक हमें प्रेरित करते रहेगा।

परिस्थितियां विपरीत हैं, समय बहुत कठिन है

महतो शुक्रवार को राहे के भोगता टोली में वीर शहीद नीलांबर-पीतांबर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि इतिहास अतीत का अध्याय ही नहीं बल्कि भविष्य का आईना भी है। आज परिस्थितियां विपरीत हैं, समय बहुत कठिन है।

समाज को तोड़ना आसान है लेकिन जोड़ना उतना ही कठिन। हमें हर परिस्थिति में जागरुक एवं एकजुट रहना होगा।

जो समाज जितना संगठित है, वो उतना ही उन्नत और विकसित है। एकजुटता से ही विकास संभव है।

हमारी लड़ाई अपने राज्य, अपने समाज और संस्कृति की रक्षा के लिए है। जो समाज पीछे छूट गए हैं, उन्हें प्रथम पाती में लाने की तैयारी करनी होगी।

spot_img

Latest articles

दीपक विभार हत्याकांड सुलझा, 3 शूटर्स गिरफ्तार, हथियार बरामद

Deepak Vibhar murder case: पूर्वी सिंहभूम के सिदगोड़ा में दीपावली की रात हुई दीपक...

हजारीबाग पुलिस ने 2 लूटेरों को दबोचा, बुलेट-फोन बरामद

Hazaribagh police arrested two robbers: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में मोबाइल छिनतई...

MBBS एडमिशन में फर्जीवाड़ा!, गोड्डा की छात्रा का ST कोटा नामांकन रद्द, FIR की तैयारी

Fraud in MBBS admission: झारखंड के धनबाद में शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड...

झारखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 से 11 दिसंबर तक चलेगा

Jharkhand Assembly winter session: झारखंड में सियासी पारा चढ़ने वाला है! राज्य विधानसभा का...

खबरें और भी हैं...