HomeUncategorizedअरविंद केजरीवाल के बंगले पर बवाल, संबित पात्रा ने साधा निशाना, कहा-...

अरविंद केजरीवाल के बंगले पर बवाल, संबित पात्रा ने साधा निशाना, कहा- कुछ नहीं लूंगा से… सब कुछ लूट लूंगा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: BJP प्रवक्ता संबित पात्रा (Sambit Patra) ने बुधवार (26 अप्रैल) को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के सरकारी आवास के सौंदर्यीकरण पर हुए खर्च को लेकर जमकर निशाना साधा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘मीडिया ने बताया है कि 45 करोड़ रुपये खर्च कर महाराज के महल का रेनोवेशन (Renovation) किया गया है।

8-8 लाख रुपये के पर्दे लगाए गए हैं और ये वो लोग हैं जो शपथ लेने के लिए आए थे तो ऑटो में लटक कर आए थे। कहते थे कि हम गाड़ी नहीं लेंगे। घर नहीं लेंगे।

1 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक का तो इनके घर में मार्बल लगा है और यह मार्बल भी वियतनाम (Vietnam) से मंगवाया गया है।’अरविंद केजरीवाल के बंगले पर बवाल, संबित पात्रा ने साधा निशाना, कहा- कुछ नहीं लूंगा से... सब कुछ लूट लूंगा Uproar over Arvind Kejriwal's bungalow, Sambit Patra targeted, said - I will not take anything... I will loot everything

ये महाराज की मानसिकता के रेनोवेशन की कहानी है

संवित पात्रा ने आगे कहा कि, ‘आज अखबारों में जो सुर्खियां छपी हैं वो केवल एक महाराज और उनके महल के Renovation की कहानी नहीं है बल्कि ये महाराज की मानसिकता के Renovation की कहानी है।

कुछ नहीं लूंगा से… सब कुछ लूट लूंगा, कुछ नहीं छोडूंगा… ये उस महाराज में आए परिवर्तन की कहानी है।

हमें ज्ञात हुआ है कि अपने खिलाफ आई इन खबरों को ना छापने के बदले Arvind Kejriwal ने अखबारों और मीडिया को 20 से 50 करोड़ रुपये देने की बात कही है, लेकिन हम धन्यवाद देते हैं मीडिया (Media) के अपने साथियों का जिन्होंने पूरी मुखरता के साथ इसे छापा।

ये अरविंद केजरीवाल और उनके भ्रष्टाचार (Corruption) की कहानी है। जनता इसे देखे और महाराज को पहचाने।’अरविंद केजरीवाल के बंगले पर बवाल, संबित पात्रा ने साधा निशाना, कहा- कुछ नहीं लूंगा से... सब कुछ लूट लूंगा Uproar over Arvind Kejriwal's bungalow, Sambit Patra targeted, said - I will not take anything... I will loot everything

AAP ने किया पलटवार

AAP के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास 75-80 साल पहले 1942 में बनाया गया था।

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग (PWD) ने Audit के बाद इसके जीर्णोद्धार की सिफारिश की थी।

वहीं PWD के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि, यह नवीनीकरण नहीं था और पुराने ढांचे के स्थान पर एक नया ढांचा बनाया गया है।

वहां उनका शिविर कार्यालय भी है। खर्च लगभग 44 करोड़ रुपये है, लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि पुराने ढांचे को नए के साथ बदला गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, 43.70 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि के मुकाबले कुल 44.78 करोड़ रुपये सिविल लाइंस में छह-फ्लैगस्टाफ रोड पर केजरीवाल के सरकारी आवास के अतिरिक्त निर्माण या बदलाव पर खर्च किए गए।

दस्तावेजों से पता चलता है कि राशि 9 सितंबर, 2020 से जून, 2022 के बीच छह किस्तों में खर्च की गई।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...