HomeUncategorizedउत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों...

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों में बीजेपी को बढ़त

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव (Uttar Pradesh Civic Elections) की शनिवार को मतगणना (Vote Counting) चल रही है। 17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरूआती रुझान आ गए हैं।

15 सीट पर BJP और एक सीट पर BSP आगे है। जबकि एक सीट पर औवेसी की पार्टी ने बढ़त बना ली है। SP और Congress अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है।

चुनाव आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ से महापौर (Mayor) के सातवें राउंड में BJP प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं। उन्हें 10 हजार 185 वोट, SP प्रत्याशी वंदना मिश्रा को 9669 वोट, BSP प्रत्याशी शाहीन बानों को 878 वोट मिले।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों में बीजेपी को बढ़त- Uttar Pradesh civic polls: BJP leading in 15 out of 17 municipal corporation seats

कांग्रेस प्रत्याशी को 6371 वोट मिले

छठे राउंड में अयोध्या नगर निगम के BJP मेयर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी (Girishpati Tripathi) 17196 वोट से आगे हैं। बरेली में पांचवें चरण की मतगणना में BJP प्रत्याशी आगे हैं।

BJP को 44764 मत मिले हैं। SP प्रत्याशी को 25057 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 6371 वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों में बीजेपी को बढ़त- Uttar Pradesh civic polls: BJP leading in 15 out of 17 municipal corporation seats

अजय कुमार BSP प्रत्याशी से 9231 वोट से आगे चल रहे

सहारनपुर नगर निगम में चौथे राउंड में BJP प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार BSP प्रत्याशी से 9231 वोट से आगे चल रहे हैं।

वाराणसी में BJP के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी लगभग 7000 वोटों से समाजवादी पार्टी के OP सिंह से आगे चल रहे हैं।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों में बीजेपी को बढ़त- Uttar Pradesh civic polls: BJP leading in 15 out of 17 municipal corporation seats

BJP प्रत्याशी को मिले 32964 वोट

आगरा महापौर पद की चौथे राउंड मतगणना पूरी हो चुकी है। BSP प्रत्याशी ने करीब 22 हजार वोटों से बढ़त बना ली है।

इतने मतों के अंतर को देख BJP के खेमे में मायूसी छाई हुई है। BSP प्रत्याशी को मिले 54267 वोट, जबकि BJP प्रत्याशी को मिले 32964 वोट।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों में बीजेपी को बढ़त- Uttar Pradesh civic polls: BJP leading in 15 out of 17 municipal corporation seats

पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे

फरुर्खाबाद में मतगणना स्थल पर BJP और SP समर्थकों में नोकझोंक के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों समर्थकों में नोकझोंक होने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं।

प्रदेश की 760 नगरीय निकायों के चुनाव की मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई। 75 जिलों के 353 केंद्रों पर लगभग 35 हजार कर्मी मतों की गणना कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव : 17 में से 15 नगर निगम सीटों में बीजेपी को बढ़त- Uttar Pradesh civic polls: BJP leading in 15 out of 17 municipal corporation seats

चुनाव में 17 महापौरों पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ

चुनाव आयोग के अनुसार, नगरीय निकाय चुनाव 17 महापौर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए हुआ था।

चुनाव में 17 महापौरों और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। राज्य में नगर पालिका परिषदों के 198 अध्यक्षों और 5,260 सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ।

मतदाताओं ने नगर पंचायतों के 542 अध्यक्षों और नगर पंचायतों के 7,104 सदस्यों के भाग्य का फैसला करने के लिए भी मतदान किया। कुल मिलाकर, 162 जनप्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए, जबकि 14,522 पदों के लिए 83,378 उम्मीदवार मैदान में थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...