तेलुगु परंपराओं के साथ हुई विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी

Vinita Choubey
2 Min Read
Oplus_131072
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

उदयपुर (राजस्थान): दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना बृहस्पतिवार को उदयपुर के बाहरी इलाके में अरावली की खूबसूरत पहाड़ियों से घिरे एक होटल में परिणय सूत्र में बंध गये। तेलुगु परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुईं शादी की रस्में 23 फरवरी से शुरू हुए तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह का समापन थीं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की आज दो बार शादी होने वाली है। विजय की तरफ से तेलुगु रीति-रिवाज से शादी होगी और रश्मिका की तरफ से कोडवा सेरेमनी होगी।

फिलहाल, गुरुवार को तेलुगु रीति-रिवाज से रश्मिका और विजय शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई ने एक्स हैंडल पर रश्मिका और विजय की शादी से जुड़ा अपडेट शेयर किया है। शादी के बाद कपल की तरफ से वेडिंग वेन्यू के बाहर पैपराजी को मिठाइयां बाटी गईं। लुगु रीति-रिवाज के बाद अब रश्मिका मंदाना के कोडवा रीति-रिवाज से शादी होगी। यह एक सनसेट वेडिंग है जो शाम चार बजे होगी। फिलहाल, अभी तक नए-नवेले दुल्हन की शादी की झलकियां सामने नहीं आई हैं। फैंस दोनों की शादी की फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल की कूर्ग सेरेमनी के बाद कोडवा लोक परफॉर्मेंस भी होगा। फंक्शन में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए वाइब्रेंट लोकल कल्चर देखने को मिलेगा।

Share This Article