Homeझारखंडझारखंड विधानसभा चुनाव में वोटर्स ने रचा इतिहास, पहली बार सभी सीटों...

झारखंड विधानसभा चुनाव में वोटर्स ने रचा इतिहास, पहली बार सभी सीटों पर 50% से अधिक वोटिंग, देखिए डिटेल्स…

Published on

spot_img

Voters Created History in Jharkhand Assembly Elections: ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Elections) में 2019 की तुलना में बढ़े वोटों के झुकाव से ही पता चलेगा कि किसकी सरकार बनेगी।

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बार 67.74 प्रतिशत मतदाताओं (Voters ) ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

वर्ष 2019 में हुए चुनाव से यह 1.21 प्रतिशत अधिक है। 2019 में 66.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। यदि और पीछे जाएं, तो 2014 के 66.42, 2009 में 56.99 और 2005 में 57.03 फीसद वोटरों ने वोट डाले थे।

38,13,966 अधिक लोगों ने की वोटिंग

मौजूदा विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीटों पर 2019 की तुलना में 38,13,966 लाख अधिक लोगों ने मतदान किया है।

वर्ष 2019 में मतदाताओं की संख्या 2.30 करोड़ थी। इनमें से 1,38,73,041 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

सभी सीटों पर आधे से अधिक मतदाताओं ने किया मतदान

इस बार राज्य की सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत 50 से अधिक रहा। यह पहली बार है, जब सभी विधानसभा क्षेत्रों में आधे से अधिक लोगों ने मतदान किया है।

इसके पहले रांची, हटिया, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर जैसे शहरी इलाकों का मतदान प्रतिशत निराशाजनक रहता था।

विधानसभा चुनाव में पहली बार रांची में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया है। यह सही है कि पूर्व के चुनावों की तरह इस बार भी उक्त सभी शहरी बहुल विधानसभा क्षेत्रों का मतदान प्रतिशत अन्य विधानसभा की तुलना में सबसे कम रहा है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...