Homeझारखंडझारखंड में मानसून का जोर, लातेहार में रिकॉर्ड 347 मिमी हुई बारिश

झारखंड में मानसून का जोर, लातेहार में रिकॉर्ड 347 मिमी हुई बारिश

Published on

spot_img

Weather Alert!: झारखंड में मानसून ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ बारिश की है, जिसमें लातेहार जिला सबसे आगे रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लातेहार में 1 से 21 जून तक 380.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 347 मिमी अधिक है।

पूरे राज्य में औसतन सामान्य से 126% अधिक बारिश हुई है। राजधानी रांची में सामान्य से 291% अधिक, सरायकेला-खरसावां में 216%, पलामू में 231%, और लोहरदगा में 261% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में हजारीबाग के बड़कागांव में सबसे अधिक 85 मिमी बारिश हुई। रविवार को रांची का अधिकतम तापमान 26°C और चाईबासा का 29.8°C दर्ज किया गया। लातेहार में न्यूनतम तापमान 21.1°C रहा, जो राज्य में सबसे कम था।

जिलों में बारिश का लेखा-जोखा

खूंटी: सामान्य से 133% अधिक

गुमला: सामान्य से 145% अधिक

चतरा: सामान्य से 118% अधिक

पूर्वी सिंहभूम: सामान्य से 106% अधिक

रामगढ़: सामान्य से 190% अधिक

पश्चिमी सिंहभूम: सामान्य से 133% अधिक

सिमडेगा: सामान्य से 154% अधिक

मौसम विभाग ने 25 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। कुछ इलाकों में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। रांची, हजारीबाग, रामगढ़, गुमला, बोकारो, और खूंटी में 24-25 जून को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा, और हजारीबाग में भी भारी बारिश का अनुमान है।

spot_img

Latest articles

यात्रा से पहले चेक करें ट्रेन का स्टेटस!, 23-29 जून तक कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में भी परिवर्तन

Jharkhand News: दक्षिण पूर्व रेलवे ने टाटानगर से चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के...

नगड़ी में RIMS-2 के लिए जमीन अधिग्रहण पर बंधु तिर्की का विरोध, CM से रद्द करने की मांग

Ranchi Institute of Medical Sciences: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की...

TSPC नक्सली शंभु सिंह लेवी वसूलते गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव के दौरान…

Palamu Crime News: पलामू जिले के छतरपुर इलाके में रविवार को पुलिस ने प्रतिबंधित...

खबरें और भी हैं...