TSPC नक्सली शंभु सिंह लेवी वसूलते गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव के दौरान…

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Crime News: पलामू जिले के छतरपुर इलाके में रविवार को पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय प्रस्तुति सम्मेलन कमेटी (TSPC) के सक्रिय सदस्य शंभु सिंह को गिरफ्तार किया। शंभु ग्राम पलवा टोला मोरचवा में लेवी वसूलने के इरादे से पहुंचा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

छतरपुर के DSP अवध कुमार यादव ने बताया कि शंभु सिंह की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। पुलिस को खबर मिली थी कि वह पलवा गांव में लेवी वसूलने आया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि शंभु TSPC के जोनल कमांडर शशिकांत गंझू के दस्ते का हिस्सा था और 24 अक्टूबर 2024 को विधानसभा चुनाव के दौरान छतरपुर के तुरीदाग जंगली पहाड़ी इलाके में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में शामिल था।

मुठभेड़ में नक्सलियों ने लिया था जंगल का सहारा

डीएसपी ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली थी कि शशिकांत गंझू अपने दस्ते के साथ तुरीदाग के जंगली इलाके में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

पुलिस की छापेमारी के दौरान TSPC उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान नक्सली पर्चे और दैनिक सामान बरामद हुए, लेकिन घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भाग निकले। शंभु सिंह उस मुठभेड़ का हिस्सा था।

शंभु सिंह का आपराधिक रिकॉर्ड

24 वर्षीय शंभु सिंह के खिलाफ पलामू जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं। इनमें मनातू थाना (17 मई 2025, 17 CLA और आर्म्स एक्ट), नौडीहा बाजार थाना (20 मई 2024, नक्सली गतिविधि और आर्म्स एक्ट), विश्रामपुर, रेहला और छतरपुर थानों में 17 CLA और आर्म्स एक्ट के तहत केस शामिल हैं। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। DSP ने बताया कि शंभु कई नक्सली वारदातों में प्राथमिक अभियुक्त था।

Share This Article