झारखंड: झारखंड पुलिस मुख्यालय बकरीद पर्व को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड में है। राज्य के सभी जिलों और थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक लगातार आयोजित की जा रही है।

पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल, आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई है।
इस मामले को लेकर पुलिस मुख्यालय अधिकारी ने कहा है कि पर्व के दौरान किसी भी तरह की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से दूर रहने और बिना पुष्टि किसी भी पोस्ट या संदेश को साझा नहीं करने की अपील की गई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला और स्थानीय स्तर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
अधिकारियों ने साफ कहा है कि अफवाह फैलाने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


