ग्रामीणों के अनुसार, क्षेत्र में पिछले करीब 52 वर्षों से बॉक्साइट खनन का काम किया जा रहा है। उनका आरोप है कि लंबे समय से खनन गतिविधियां चलने के बावजूद प्रभावित इलाकों में सड़क समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन कार्य और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण क्षेत्र की सड़कें लगातार खराब हुई हैं। जर्जर सड़कों के चलते स्थानीय लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आंदोलनकारियों ने मांग की है कि क्षेत्र की खराब सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए और ग्रामीणों की अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों पर ठोस पहल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
आंदोलन स्थल पर ग्रामीणों ने मनाया करम पर्व
ग्रामीणों ने कहा कि आंदोलन स्थल पर करम पर्व मनाकर उन्होंने अपनी सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ एकजुटता का भी संदेश दिया है। उनका कहना है कि मांगों पर सकारात्मक पहल होने तक आंदोलन जारी रहेगा।


