पाटलिपुत्र एक्सप्रेस 25 सितंबर को नहीं चलेगी
ट्रेन संख्या 18622 हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन 25 सितंबर 2026 को रद्द रहेगा।

वहीं, 15027/15028 संबलपुर-गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस 25 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक परिवर्तित मार्ग से चलेगी। ट्रेन जसीडीह बाईपास, देवघर, दुमका, भागलपुर, मुंगेर और बरौनी होकर संचालित की जाएगी।
इन ट्रेनों का बदला रहेगा रूट
13151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस: 24, 25, 26 और 27 सितंबर को सीतारामपुर-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते चलेगी।
12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस: 23, 24, 25 और 26 सितंबर को सीतारामपुर-मधुपुर-महेशमुंडा-कोडरमा-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते संचालित होगी।
12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस: 23 से 26 सितंबर तक पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर होकर चलेगी।
13152 जम्मू तवी-कोलकाता एक्सप्रेस: 22, 23, 24 और 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-कोडरमा-महेशमुंडा-मधुपुर-सीतारामपुर के बदले मार्ग से चलेगी।
12259 सियालदह-बीकानेर दुरंतो एक्सप्रेस: 24 और 27 सितंबर को सीतारामपुर-झाझा-किऊल-नवादा-मानपुर-गया-पं. दीनदयाल उपाध्याय मार्ग से संचालित होगी।
12260 बीकानेर-सियालदह दुरंतो एक्सप्रेस: 24 और 25 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय-गया-मानपुर-नवादा-किऊल-झाझा-सीतारामपुर के रास्ते चलेगी।
यात्रा से पहले जानकारी लेने की अपील
रेल प्रशासन के मुताबिक, मुगमा स्टेशन पर रीमॉडलिंग कार्य के कारण ट्रेनों के परिचालन में ये बदलाव किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि स्टेशन पहुंचने या यात्रा शुरू करने से पहले अपनी संबंधित ट्रेन के रूट और परिचालन की ताजा स्थिति की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके।


