झारखंड में अपराध नियंत्रण को लेकर हाई-लेवल मंथन, DGP की अध्यक्षता में 29-30 मई को होगी समीक्षा बैठक

झारखंड में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था की समीक्षा के लिए 29-30 मई को DGP की अध्यक्षता में हाई-लेवल बैठक होगी, जिसमें साइबर अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया जाएगा

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Crime Control Jharkhand : झारखंड में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय में दो दिवसीय हाई-लेवल समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यह बैठक 29 और 30 मई को DGP की अध्यक्षता में आयोजित होगी।

बैठक में राज्य के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। इसमें आईजी, जोनल आईजी, डीआईजी, सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के अलावा विभिन्न इकाइयों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

पुलिस मुख्यालय ने बैठक को गंभीरता से लेते हुए सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ शामिल होने का निर्देश दिया है। बैठक में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, नक्सल गतिविधियों, साइबर अपराध, ट्रैफिक प्रबंधन और नई न्याय संहिता के क्रियान्वयन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

29 मई को होने वाली बैठक में राज्य की विधि-व्यवस्था, प्रमुख अपराधों की स्थिति, नक्सल परिदृश्य और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली पर प्रस्तुतीकरण दिए जाएंगे। वहीं विभिन्न क्षेत्रों के जोनल आईजी और डीआईजी अपने-अपने इलाकों की स्थिति और चुनौतियों पर रिपोर्ट पेश करेंगे।

30 मई को ट्रैफिक व्यवस्था, रेल सुरक्षा, संचार एवं तकनीकी सेवाओं और आगामी श्रावणी मेले की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की जाएगी। देवघर और दुमका के एसपी विशेष रूप से श्रावणी मेला की तैयारियों पर प्रस्तुतीकरण देंगे।

बैठक के दौरान राज्य के संवेदनशील जिलों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तृत मंथन किया जाएगा।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।