Homeविदेशचौंक गए न! शादी से जु़ड़े केक का एक टुकड़ा, कीमत लगाई...

चौंक गए न! शादी से जु़ड़े केक का एक टुकड़ा, कीमत लगाई गई 2.36 लाख रुपए

Published on

spot_img

Piece of Wedding Cake Auctioned in Scotland : इंग्लैंड की शाही परिवार से जुड़े ऐतिहासिक सामानों की नीलामी (Auctioned) फिर चर्चा में आ गई है।

इंग्लैंड की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की शादी से जुड़ा केक का टुकड़ा स्कॉटलैंड में नीलाम (Piece of Cake Auction) हुआ और इस टुकड़े को 2.36 लाख (लगभग 2,800 Dollar) में खरीदा गया।

यह केक का टुकड़ा 1947 में हुई शाही शादी का हिस्सा था, जो करीब 77 साल पुराना है। ऐतिहासिक केक के बारे में बताया गया कि इस केक को 20 नवंबर 1947 को बकिंघम पैलेस में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप की शादी के मौके पर परोसा गया था।

अब खाने के लायक नहीं है यह केक

हालांकि, यह केक अब खाने के लायक नहीं है, लेकिन केक को बहुत सावधानी से एक सजावटी बॉक्स में रखा गया था, जो अब एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक वस्तु बन चुका है।

इस बॉक्स पर तत्कालीन राजकुमारी एलिजाबेथ का चांदी का मोहर लगा हुआ है। बताया गया कि यह केक का टुकड़ा बकिंघम पैलेस से एडिनबर्ग के होलीरूड हाउस की हाउसकीपर मैरियन पोलसन (Housekeeper Marion Polson) को शादी के बाद तोहफे के रूप में भेजा गया था।

यह नीलामी इंग्लैंड की शाही परंपराओं और ऐतिहासिक वस्तुओं की कीमत को दर्शाती है, जो आज भी बहुतों के लिए महत्वपूर्ण और आकर्षक हैं। इस नीलामी से यह भी साबित होता है कि शाही परिवार से जुड़ी यादें और सामान न केवल ऐतिहासिक महत्व रखते हैं, बल्कि उनके मूल्य में भी निरंतर वृद्धि होती है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...