Homeबॉलीवुडसोशल मीडिया पर 'Zero Shoe' क्यों बानी चर्चा का विषय?

सोशल मीडिया पर ‘Zero Shoe’ क्यों बानी चर्चा का विषय?

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

 ‘Zero Shoe’ Become a Topic of Discussion?: सोशल मीडिया पर कब क्या ट्रेंड कर जाए कहा नहीं जा सकता है। ऐसे में फैशन की दुनिया से जुड़ा कोई काम हो और उस पर Social Media पर चर्चा न हो ऐसा कैसे हो सकता है।

फैशन की दुनिया में कुछ नया और अनोखा पेश करने के लिए मशहूर स्पेनिश लग्जरी ब्रांड बलेनसिआगा (Balanciaga) ने हाल ही में एक ऐसा फुटवियर लांच किया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है। इस नए जूते का नाम द जीरो रखा गया है, जिसे नंगे पांव चलने के अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

यहां बताते चलें कि The Zero Shoes वाले प्रोडक्ट की जितनी चर्चा हो रही है, उतनी ही इसकी आलोचना भी हो रही है। बलेनसिआगा के अनुसार,The Zero जूते का डिजाइन नंगे पांव चलने के विचार को आधुनिक रूप देने के लिए किया गया है।

इसमें जूते का अधिकांश हिस्सा खुला रहता है और इस केवल एड़ी और अंगूठे के आसपास पहना जा सकता है। यह 3डी-मोल्डेड है और EVA Foam से बना है, जो इस हल्का और लचीला बनाता है। इस जूते को मोजे के साथ भी पहना जा सकता है, लेकिन केवल तबी-टोट मोजे इसके साथ मेल खाते हैं। फिलहाल यह ब्लैक, टैन, व्हाइट और ब्राउन रंगों में उपलब्ध है।

सोशल मीडिया में क्या चला

फुटवियर के लांच होते ही प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। एक यूजर ने लिखा, जैसा भी है, यह मुझे चाहिए। दूसरे ने चुटकी लेकर कहा, जूतों को देखकर ही मेरे पैर में दर्द होने लगा, लेकिन इन जूतों को पहनकर देखने का मन है। एक यूजर ने लिखा, यह भारत का पारंपरिक खड़ाऊ है, जो सदियों से पहना जा रहा है।

बलेनसिआगा (Balanciaga) का यह नया प्रोडक्ट न केवल उनके नवाचार का उदाहरण है, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे एक ब्रांड पारंपरिक फैशन के दायरे को चुनौती दे सकता है।

हालांकि, इसका डिजाइन हर किसी के लिए नहीं है, लेकिन यह निश्चित रूप से फैशन प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। अब देखना होगा कि द जीरो शूज फैशन की दुनिया में कितनी ऊंचाई तक पहुंचता है। क्या आप इसे आजमाना चाहेंगे?

spot_img

Latest articles

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...

झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट पर सवाल, मरे और सरेंडर नक्सली भी शामिल

Ranchi : झारखंड पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में बड़ी गलती सामने आई है।...

खबरें और भी हैं...

विनय चौबे ने ससुर के नाम पर खरीदा अशोक नगर का मकान, तीन करोड़ का भुगतान – जांच में नये खुलासे

रांची : निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे से जुड़े मामलों की जांच में एक...

मांडर में 17 दिसंबर को होगी क्रिसमस गैदरिंग, कृषि मंत्री मुख्य अतिथि

Ranchi : मांडर में इस बार क्रिसमस से पहले एक बड़ा कार्यक्रम होने जा...

गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, झारखंड के 3 युवक शामिल

गोवा के अरपोरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक रेस्टोरेंट (नाइट क्लब) में अचानक...