Homeझारखंडबोकारो स्टील प्लांट में काम कर रहा मजदूर हुआ घायल, पैर और...

बोकारो स्टील प्लांट में काम कर रहा मजदूर हुआ घायल, पैर और हाथ में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

बोकारो: बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel plant) में गुरुवार को काम करते वक्त मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस दुर्घटना में प्लांट के CRM 3 में ग्रीसिंग कर रहे एक ठेका मजदूर का हाथ और पैर दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद मजदूर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एक निजी अस्पताल (Private Hospital) में भर्ती करवाया गया। फिलहाल मजदूर खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

इलेक्ट्रिक के किसी व्यक्ति ने कर दी थी मशीन चालू

मिली जानकारी के अनुसार CRM 3 में कार्यरत ठेका कंपनी GR इंटरप्राइजेज (GR Enterprises) का मजदूर अजय कुमार गुरुवार को बी शिफ्ट में मेंटेनेंस का काम कर रहा था।

शटडाउन (Shut Down) लेने के बाद वह सियाराम 3 के पिचिंग लाइन टेंडर मिल (Pitching Line Tender Mill) में अजय मशीन का ग्रीसिंग कर रहा था।

मशीन बंद होने के कारण वह निश्चिंत होकर अपने काम में लगा हुआ था।

तभी इलेक्ट्रिक (Electric) के किसी व्यक्ति ने मशीन चालू कर दिया। अचानक मशीन चालू होते ही अजय की उंगली मशीन की चपेट में आ गई और अंगूठा कुचलने की वजह से वह अनियंत्रित हो गया और उसके पैर भी मैं भी गंभीर चोटें लग गईं।

पैर और हाथ में मजदूर को गंभीर चोटें आई है।

पिछले साल टली थी एक बड़ी दुर्घटना

बताते चलें पिछले साल 12 जुलाई को भी पिकलिंग लाइन क्षतिग्रस्त (Pickling Line Damaged) हो गया था। हालांकि गनीमत थी उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था।

जिसके कारण एक बड़ा हादसा टल गया था। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए ऐसा प्रतीत होता है जैसे प्रबंधन इसे लेकर गंभीर नहीं है।

spot_img

Latest articles

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

रांची में एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह की तैयारी, 15 से 21 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

Preparations for Anaemia Free Jharkhand Week in Ranchi: एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत...

पश्चिम बंगाल में SIR के बाद बड़ा बदलाव, वोटर लिस्ट से 58 लाख से ज्यादा नाम हटे

Major Change in West Bengal after SIR: पश्चिम बंगाल में जारी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन...

खबरें और भी हैं...