Homeविदेशजेलेंस्की ने वरिष्ठ यूरोपीय अधिकारियों की यूक्रेन यात्रा की सराहना की

जेलेंस्की ने वरिष्ठ यूरोपीय अधिकारियों की यूक्रेन यात्रा की सराहना की

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

कीव: यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने शुक्रवार को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल की कीव यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि ये यूक्रेन के लिए समर्थन का संकेत हैं।

यह सूचना समाचार एजेंसी यूक्रिनफार्म ने दी।

जेलेंस्की ने शुक्रवार को कीव में वॉन डेर लेयेन और बोरेल के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा, यह एक बहुत मजबूत संकेत है कि यूक्रेन और यूरोपीय संघ एक साथ हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कठिन समय में यूक्रेन आने और कीव के बाहर बुचा का दौरा करने के लिए यूरोपीय अधिकारियों को धन्यवाद दिया, जहां कथित तौर पर रूस की सेना के हटने के बाद मारे गए सैकड़ों नागरिकों के शव मिले थे।

वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय परिवार में यूक्रेन का स्वागत है।

वॉन डेर लेयेन ने कहा, यूरोप आपके साथ हैं। मैं बहुत स्पष्ट रूप से कहना चाहती हूं कि यूक्रेन का यूरोपीय परिवार में एक अहम स्थान है।

बोरेल ने कहा कि यूरोपीय संघ बुचा नरसंहार की जांच का समर्थन करने के लिए प्रशिक्षण और उपकरण प्रदान करने में यूक्रेन के अभियोजक जनरल का समर्थन करेगा।

वॉन डेर लेयेन और बोरेल शुक्रवार को कीव का दौरा करने पहुंचे, जो युद्ध की शुरुआत के बाद यूरोपीय संघ के शीर्ष अधिकारियों द्वारा यूक्रेन की पहली यात्रा है।

जेलेंस्की के साथ बातचीत से पहले, यूरोपीय अधिकारियों ने कीव से लगभग 28 किमी उत्तर-पश्चिम में बुचा शहर का दौरा किया, जहां बच्चों सहित कम से कम 280 लोग मृत मिले थे।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...