• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

राज्यसभा के बजट सत्र में हुआ 99.80 प्रतिशत कामकाज

3 years ago
Ranchi Civil Court

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

1 minute ago

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

5 minutes ago
टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

10 minutes ago
पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

पलामू में पत्नी की हत्या का आरोपी विनीत ने किया सरेंडर, जेल भेजा गया

17 minutes ago
Netflix पर सलमान खान का ‘सिकंदर आ गया है राज करने’, इंटेंस लुक पोस्टर रिलीज

Netflix पर सलमान खान का ‘सिकंदर आ गया है राज करने’, इंटेंस लुक पोस्टर रिलीज

22 minutes ago
ट्रम्प का Apple-Samsung को अल्टीमेटम, अमेरिका में बनाओ iPhone, वरना 25% टैरिफ ; EU पर 50% शुल्क की धमकी

ट्रम्प का Apple-Samsung को अल्टीमेटम, अमेरिका में बनाओ iPhone, वरना 25% टैरिफ ; EU पर 50% शुल्क की धमकी

28 minutes ago
आज रांची में राहुल गांधी करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, शाम 5 बजे के बाद बंद हो जाएगा चुनावी प्रचार

राहुल गांधी पर चाईबासा MP-MLA कोर्ट का शिकंजा, गैर-जमानती वारंट जारी

33 minutes ago
UNSC में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, आतंकवाद पर बेनकाब कर कहा- ‘नागरिकों और आतंकियों में फर्क नहीं करता PAK’

UNSC में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल, आतंकवाद पर बेनकाब कर कहा- ‘नागरिकों और आतंकियों में फर्क नहीं करता PAK’

38 minutes ago
भारत में फिर बढ़ा COVID-19 का खतरा, अस्पतालों को बेड-ऑक्सीजन तैयार रखने के निर्देश, JN.1 वेरिएंट को लेकर सख्त एडवाइजरी

भारत में फिर बढ़ा COVID-19 का खतरा, अस्पतालों को बेड-ऑक्सीजन तैयार रखने के निर्देश, JN.1 वेरिएंट को लेकर सख्त एडवाइजरी

43 minutes ago
YouTuber ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गिरफ्तारी के बाद बासुकीनाथ मंदिर की Security टाइट

YouTuber ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गिरफ्तारी के बाद बासुकीनाथ मंदिर की Security टाइट

20 hours ago
वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

20 hours ago
झारखंड से दिल्ली तक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रामगढ़ पुलिस ने दो Smugglers को दबोचा

झारखंड से दिल्ली तक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रामगढ़ पुलिस ने दो Smugglers को दबोचा

20 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Saturday, May 24, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

April 8, 2022

राज्यसभा के बजट सत्र में हुआ 99.80 प्रतिशत कामकाज

News Aroma Mediaby News Aroma Media
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A

नई दिल्ली: राज्यसभा ने गुरुवार को संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान 99.80 प्रतिशत कामकाज दर्ज किया।

हालांकि उच्च सदन 100 प्रतिशत कामकाज की उपलब्धि हासिल करने में महज 10 मिनट से चूक गया।

राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, 2017 के मानसून सत्र (243वें सत्र) के बाद से पिछले 14 सत्रों के दौरान सदन की यह तीसरा सबसे अच्छा (ज्यादा) कामकाज रहा है।

RelatedPosts

Ranchi Civil Court

रांची में हत्या के दोषी कुर्बान को उम्रकैद, 15 हजार का Fine भी लगाया

May 24, 2025

रांची विश्वविद्यालय में 2026 से शुरू होंगे BPEd, MPEd और BPS कोर्स, कुलपति ने दी हरी झंडी

May 24, 2025
टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

टाटा स्टील के मैनेजर ने पत्नी और बेटियों के साथ किया आत्महत्या, कैंसर ने छीनी चार जिंदगियां

May 24, 2025

सभापति एम. वेंकैया नायडू ने सत्र के अंतिम दिन प्रथागत समापन संबोधन नहीं दिया, क्योंकि सदन में कुछ नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया था।

सत्र के दौरान कुल 29 बैठकें निर्धारित की गई थीं मगर राज्य सभा की कुल 27 बैठकें हुईं। बजट सत्र के पहले चरण में 10 और गुरुवार को समाप्त हुए दूसरे चरण में 17 बैठकें हुईं।

बयान में कहा गया है कि सदन में विभिन्न दलों के नेताओं के सुझावों पर होली और रामनवमी से पहले दो बैठकें रद्द कर दी गईं।

बजट सत्र की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई और पहली 12 बैठकों के दौरान बिना किसी व्यवधान के कामकाज हुआ।

पिछले करीब तीन साल के दौरान यह सबसे अच्छा दौर रहा। सत्र के दूसरे चरण के दौरान, छह दिन हंगामे के कारण कामकाज बाधित हुआ और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। सत्र के दौरान 11 दिन बैठक निर्धारित समय से अधिक समय तक चली और 27 में से 21 बैठकें हंगामे व व्यवधान से मुक्त रहीं।

इन व्यवधानों के कारण 9 घंटे 26 मिनट का समय बर्बाद हो गया, वहीं सदन में 9 घंटे 16 मिनट अतिरिक्त कामकाज हुआ और सदस्यों ने निर्धारित घंटों से अधिक समय तक बैठकर चर्चा में भाग लिया।

सदस्यों ने रेलवे, पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास, जनजातीय मामलों और श्रम एवं रोजगार मंत्रालयों के कामकाज पर कुल 22 घंटे 34 मिनट चर्चा की। 2010 में पांच मंत्रालयों के कामकाज पर चर्चा के बाद पिछले 12 वर्षों में यह इस संबंध में सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा।

सत्र के दौरान 37 प्रतिशत समय राष्ट्रपति अभिभाषण, बजट और चार मंत्रालयों के कामकाज पर खर्च हुआ। वहीं 23 प्रतिशत समय सरकारी विधेयकों और 10 प्रतिशत लोक महत्व के विभिन्न मुद्दों को उठाने पर खर्च किया गया।

बयान में कहा गया है कि इस सत्र के दौरान, राज्यसभा ने 11 विधेयकों को मंजूरी दी, जिनमें विनियोग और वित्त विधेयकों जैसे छह विधेयक शामिल हैं जिन्हें चर्चा के बाद लौटाया गया।

इस दौरान सूचीबद्ध 360 प्रश्नों में से 135 तारांकित (स्टार्ड) प्रश्नों (37.50 प्रतिशत) के मौखिक उत्तर दिए गए। सदस्यों ने शून्यकाल में 248 और विशेष उल्लेख के जरिए 168 मुद्दों को उठाया।

बजट सत्र के दूसरे भाग के दौरान, राज्य सभा की आठ विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियों ने 19 घंटे 30 मिनट की कुल अवधि के लिए कुल 16 बैठकें कीं।

इन बैठकों में औसत उपस्थिति 50.10 प्रतिशत रही है, जिसमें गृह मामलों, शिक्षा और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण समितियों ने 60 प्रतिशत से अधिक की औसत उपस्थिति दर्ज की है। इन 16 बैठकों की औसत अवधि एक घंटा 13 मिनट रही है।

इन समितियों ने सत्र के दूसरे भाग के दौरान 36 रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की अनुदान मांगों पर 30 रिपोर्ट शामिल हैं।

इस बजट सत्र के दौरान सदन में 99.80 प्रतिशत कामकाज हुआ, जबकि 2019 के मानसून सत्र (249वें) और 2020 के मानसून सत्र (252वें) के दौरान 100 प्रतिशत या उससे अधिक कामकाज हुआ था।

पिछले साल के बजट सत्र में 94 प्रतिशत कामकाज हुआ था और इस बार इसमें सुधार दर्ज किया गया है।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

झारखंड रक्षा शक्ति विवि के दीक्षांत समारोह में 15 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल

Next Post

CBI लुकआउट सकरुलर के खिलाफ आकार पटेल की याचिका पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा

Next Post

CBI लुकआउट सकरुलर के खिलाफ आकार पटेल की याचिका पर अदालत ने आदेश सुरक्षित रखा

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.