Homeझारखंडझारखंड से उत्तर प्रदेश जा रही बारातियों से भरी बस पलटी, 45...

झारखंड से उत्तर प्रदेश जा रही बारातियों से भरी बस पलटी, 45 घायल, दो रांची RIMS रेफर

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा: रमना-डंडई मुख्य मार्ग पर बिछुलिया घाट पहाड़ी शिव मंदिर के समीप बुधवार को बारातियों से भरी निखिल यात्री बस पलट गयी है।

इसमें एक ही परिवार के कई लोगों सहित 45 यात्री घायल हो गये। तीन यात्रियों की हालत गंभीर बतायी जा रही है। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाराती बस डंडई से यूपी के दिलदार नगर जा रही थी।

बताया जाता है कि डंडई निवासी अशोक साह की पुत्री की शादी उतर प्रदेश के दिलदार नगर से होने वाली थी। निखिल बस में सवार सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने के लिए दिलदार नगर जा रहे थे।

अनियंत्रित होकर पांच फीट गड्ढे में गिर गयी

बस पहाड़ी शिव मंदिर के पास से गुजरने के दौरान किसी तरह अनियंत्रित होकर पांच फीट गड्ढे में गिर गयी। इसके कारण बस में सवार अधिकांश यात्रियों को काफी चोटें आयी हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की मदद से सभी यात्रियों को बस के बाहरी शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात्रि तीन बजे उन लोगों को अचानक तेज आवाज सुनायी दी। इसके बाद बस में बैठे यात्रियों की ओर से बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी।

इस आवाज को सुनकर वे घटनास्थल पहुंचे और सभी लोगों को बस के अंदर से किसी तरह से बाहर निकाला। इसके बाद फोन करके 108 एंबुलेंस को बुलाया गया।

एंबुलेंस के सहारे इलाज के लिए सभी को अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर और क्लिनर दोनों फरार हो गया।

दुर्घटना में ये हुए हैं घायल

घायलों में गढ़वा जिले के डंडई गांव निवासी अशोक प्रसाद की पुत्री शिवा रानी और प्रियंका, उसकी पत्नी पार्वती देवी, पुत्र दिवाकर कुमार, अभिषेक कुमार, प्रतिमा कुमारी, सोनी कुमारी, खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी,दिनेश कुमार, लवाही गांव की मीरा देवी और उसकी पुत्री काजल कुमारी, चिनियां थाना क्षेत्र के राजवबांस गांव निवासी रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, भोला शाह की पत्नी सोना देवी, डोल गांव निवासी विजय प्रसाद साह, श्यामलाल, गढ़वा शहर के मालती देवी उसका पुत्र भोलू कुमार, बिहार के कैमूर जिले के सीकरी गांव निवासी कुंती देवी, उर्मिला देवी और उसका पुत्र अमित कुमार, पंकज कुमार, करके गांव निवासी सुरेंद्र शाह और उसकी पत्नी पूनम देवी, पुत्र सत्यम कुमार, रितिक कुमार, पुत्री प्रतिज्ञा कुमारी, पत्नी इंदू देवी, छत्तीसगढ़ के खम्हारिया गांव निवासी अर्चना देवी और उसका पुत्र अमन कुमार और उर्मिला देवी हैं।

दो घायल रांची रिम्स रेफर

इस दुर्घटना में घायल शिवा रानी, प्रियंका और उसके पिता अशोक प्रसाद, उसकी दादी सावित्री देवी एवं लल्लू कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए शिवा रानी और प्रियंका को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...