HomeUncategorizedहार्दिक 2 जून को भाजपा में शामिल हो सकते हैं : सूत्र

हार्दिक 2 जून को भाजपा में शामिल हो सकते हैं : सूत्र

spot_img
spot_img
spot_img

अहमदाबाद: पाटीदार अनामत आंदोलन समिति (पास) के संयोजक और गुजरात कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल (President Hardik Patel) गुरुवार को भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

न तो पटेल और न ही भाजपा ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने कहा कि उन्होंने पत्रकारों को संदेश भेजकर इसकी जानकारी दी है।

पिछले हफ्ते एक राष्ट्रीय समाचार चैनल (National News Channel) को दिए इंटरव्यू में हार्दिक पटेल ने 31 मई को भाजपा में शामिल होने के संकेत दिए थे। लेकिन जब ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ तो मीडियाकर्मी इस बारे में पूछताछ करने लगे।

इस पर पटेल ने पत्रकारों को बताया कि वह 2 जून को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय कमलम में प्रदेश इकाई अध्यक्ष सी.आर. पाटिल (Chairman C.R. Patil) की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। उनके साथ करीब 1,000 से 1,500 समर्थक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं।

हार्दिक ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की

जब आईएएनएस (IANS) ने भाजपा प्रवक्ताओं या मीडिया समन्वयकों से इस बाबत पुष्टि करने की कोशिश की, तो उनका एकमात्र जवाब था, हमें पार्टी नेतृत्व से कोई निर्देश नहीं मिला है।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पास नेता अल्पेश कथिरिया (Leader Alpesh Kathiria) ने कहा, मुझे मीडिया से इसके बारे में पता चला।

हार्दिक ने मुझसे इस बारे में बात नहीं की है। मैं उन्हें नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं देता हूं, लेकिन आगे की राह आसान नहीं होगी।

उन्हें समुदाय के लंबित मुद्दों को संबोधित करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि पाटीदारों के खिलाफ मामले वापस लिए जाएं।

spot_img

Latest articles

दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की बड़ी रैली, 14 दिसंबर को होगा आयोजन

New Delhi : कांग्रेस पार्टी 14 दिसंबर को दिल्ली में वोट चोरी के खिलाफ...

संसद हमले की 24वीं बरसी पर शहीदों को नमन, देश ने किया वीर जवानों का स्मरण

नई दिल्ली: संसद भवन पर हुए आतंकी हमले (2001) की 24वीं बरसी पर आज...

झारखंड प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन

रांची: झारखंड कैडर की दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी वंदना दादेल और मस्तराम मीणा को...

16 दिसंबर से शुरू होगी JSSC-CGL 2023 सफल अभ्यर्थियों की प्रमाण पत्र जांच

रांची: झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 (JSSC-CGL) में सफल हुए अभ्यर्थियों...

खबरें और भी हैं...