HomeUncategorizedपत्नी ने कहा था, पति को मारकर दफना दिया, अगले ही दिन...

पत्नी ने कहा था, पति को मारकर दफना दिया, अगले ही दिन काम करता मिला…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

तिरुवनंतपुरम : केरल पुलिस (Kerala Police) ने 25 वर्षीय एक महिला को उसके पति की हत्या (Husband Murder) के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके एक दिन बाद महिला का पति लगभग 130 Km दूर एक मजदूर के रूप में काम करता हुआ मिला।

अफसाना और नौशाद अपने दो बच्चों के साथ अडूर (Adoor) में रह रहे थे। जब महिला ने कहा कि उसके पति पिछले एक महीने से लापता हैं, तब दिसंबर 2021 में उसके रिश्तेदारों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

खुदाई के बाद भी नहीं मिला पति का शव

महिला ने कुछ दिनों पहले दावा किया था कि उसने नौशाद को देखा है, इसके बाद स्थानीय पुलिस ने अफसाना को पूछताछ के लिए पिछले सप्ताह बुलाया। लेकिन आगे पूछने पर उसने बताया कि उसने अपने पति को मारकर दफना दिया है। पुलिस ने गुरुवार को महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके घर सहित कुछ स्थानों पर खुदाई की, जहां उसने पति के शव को दफनाने का दावा किया था, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। पुलिस जब अफसाना (Afsana) से अधिक जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही थी, तभी खबर आई कि नौशाद को शुक्रवार को थोडुपुझा में मजदूर के रूप में काम करते हुए देखा गया है।

थोडुपुझा पुलिस स्टेशन से जुड़े एक पुलिस अधिकारी जैमोन ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज सुबह उन्हें एक दुकान चलाने वाले अपने दोस्त का फोन आया।

पुलिस अधिकारी के दोस्त ने किया नौशाद की पहचान

पुलिस अधिकारी ने कहा कि मेरे दोस्त ने कहा कि वह अफसाना के बारे में खबर पढ़ रहा था और उसने तस्वीर में नौशाद को पहचान लिया। जल्द ही मैं उस स्थान पर पहुंच गया जहां वह रह रहा था।

मकान मालिक ने कहा कि वह पास में ही काम करने के लिए गया है। मैं वहां गया, उससे बात की और वह मेरे साथ आने को तैयार हो गया।

पत्नी के साथ रहने में डर लगता है- नौशाद

पूछताछ करने पर, नौशाद ने कहा कि उसकी पत्नी अफसाना और कुछ अन्य लोगों द्वारा उसकी पिटाई करने के बाद उसने अडूर से भागने का फैसला किया।

नौशाद ने बताया कि मुझे उसके साथ रहने में डर लगता था। मैं नवंबर 2021 से यहीं रहकर मजदूरी कर रहा हूं। मेरे पास मोबाइल फोन नहीं है और मुझे अफसाना के बारे में कोई खबर नहीं है।

इस बीच, पुलिस Protocol के अनुसार, नौशाद का मेडिकल चेकअप हुआ है और अडूर के पास कूडल की पुलिस उसे अडूर ले जाएगी जहां व्यक्ति के लापता होने का मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार रात गिरफ्तारी के बाद अफसाना अभी भी पुलिस हिरासत में है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...