• Latest
  • Trending
  • All
  • बिजनेस
  • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • हेल्थ
  • ऑटो

आसन पर टिप्पणी करते समय सांसदों को रखना चाहिए मर्यादा का ध्यान – ओम बिरला

3 years ago
YouTuber ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गिरफ्तारी के बाद बासुकीनाथ मंदिर की Security टाइट

YouTuber ज्योति मल्होत्रा की जासूसी गिरफ्तारी के बाद बासुकीनाथ मंदिर की Security टाइट

3 hours ago
वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

वट सावित्री व्रत 26 मई को, सुहागिन महिलाएं करेंगी पति की लंबी उम्र की कामना

3 hours ago
झारखंड से दिल्ली तक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रामगढ़ पुलिस ने दो Smugglers को दबोचा

झारखंड से दिल्ली तक गांजा तस्करी का भंडाफोड़, रामगढ़ पुलिस ने दो Smugglers को दबोचा

3 hours ago
हेमंत सोरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

हेमंत सोरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

3 hours ago
धनबाद रेल मंडल में Mega टिकट चेकिंग अभियान, रामगढ़ सहित कई स्टेशनों पर कार्रवाई

धनबाद रेल मंडल में Mega टिकट चेकिंग अभियान, रामगढ़ सहित कई स्टेशनों पर कार्रवाई

3 hours ago
CM हेमंत सोरेन नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

CM हेमंत सोरेन नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना

4 hours ago
ICAI का रांची में AI पर Mega सेमिनार, CA स्टूडेंट्स को मिला टेक्नोलॉजी का ‘डोज’

ICAI का रांची में AI पर Mega सेमिनार, CA स्टूडेंट्स को मिला टेक्नोलॉजी का ‘डोज’

4 hours ago
खूंटी में आवासीय स्कूल का शिलान्यास, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले- IAS, IPS बनें झारखंड के बच्चे

खूंटी में आवासीय स्कूल का शिलान्यास, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बोले- IAS, IPS बनें झारखंड के बच्चे

4 hours ago
ranchi-civil-court

रांची कोर्ट ने दहेज प्रताड़ना मामले में विक्रांत तिवारी को किया बरी

4 hours ago
marwari college ranchi

रांची के मारवाड़ी कॉलेज में मेगा प्लेसमेंट ड्राइव, 93 छात्रों का चयन, 28 शॉर्टलिस्ट

4 hours ago
रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 धंधेबाज अरेस्ट

रांची पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 4 धंधेबाज अरेस्ट

4 hours ago
झारखंड सरकार ने DPMU में 33 अफसरों का किया ट्रांसफर, जमीन सर्वे में तेजी लाने का प्लान

झारखंड सरकार ने DPMU में 33 अफसरों का किया ट्रांसफर, जमीन सर्वे में तेजी लाने का प्लान

4 hours ago
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
Saturday, May 24, 2025
  • Login
News Aroma
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप
No Result
View All Result
News Aroma
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल

April 7, 2022

आसन पर टिप्पणी करते समय सांसदों को रखना चाहिए मर्यादा का ध्यान – ओम बिरला

Central Deskby Central Desk
in Uncategorized
Reading Time: 1 min read
A A

नई दिल्ली : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों को नसीहत देते हुए कहा है कि आसन ( लोक सभा अध्यक्ष ) पर टिप्पणी करते समय सांसदों को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

लोक सभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बजट सत्र के दौरान 129 प्रतिशत काम होने का जिक्र करते हुए कहा कि यह देश की सर्वोच्च संस्था है, इसलिए सदन की मयार्दा और गरिमा बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है ताकि देश के और सदनों में भी मर्यादा और गरिमा बनी रहे।

उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होता है कि सदन निर्बाध रूप से बिना व्यवधान के सुचारू रूप से चले। सदन में चर्चा संवाद हो, अच्छा वाद-विवाद हो क्योंकि यह देश की सर्वोच्च संस्था है।

RelatedPosts

रांची: जनजातीय क्षेत्रों में संस्कारयुक्त शिक्षा की पहल सराहनीय: राज्यपाल

रांची: जनजातीय क्षेत्रों में संस्कारयुक्त शिक्षा की पहल सराहनीय: राज्यपाल

May 21, 2025
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! 23 और 25 फरवरी को रद्द रहेगी ये ट्रेनें

झारखंड में यहां 14 ट्रेनें रद्द, कई रूट डायवर्ट

May 19, 2025
Donald Trump

10 मई के बाद ट्रंप ने 7वीं बार लिया सीजफायर का क्रेडिट, भारत ने…

May 17, 2025

लोक सभा अध्यक्ष ने सदन के कामकाज के बारे में बताएं

लोक सभा अध्यक्ष ने सदन में रिकॉर्ड कामकाज होने का जिक्र करते हुए कहा कि सदन के बजट सत्र में 129 प्रतिशत कामकाज हुआ है। उन्होंने कहा कि 17वीं लोक सभा के अब तक हुए कुल आठों सत्र में कुल मिलाकर 106 प्रतिशत कामकाज हुआ है।

लोक सभा अध्यक्ष ने सदन के कामकाज के बारे में बताते हुए कहा कि बजट सत्र के दौरान बजट ( वित्त विधेयक, 2022 ) के अलावा दिल्ली नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2022, दंड प्रकिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022 और सामूहिक संहार के आयुध और उनकी परिदान प्रणाली (विधि विरूद्ध क्रियाकलापों का प्रतिषेध) संशोधन विधेयक, 2022 सहित कुल 13 विधेयकों को लोक सभा ने पारित किया।

इस दौरान सरकार की तरफ से 12 सरकारी विधेयक सदन में पेश किए गए। सत्र के दौरान लोक सभा ने कुल मिलाकर 40 घंटे देर तक बैठकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा संवाद किया।

देश के सभी विधानमंडलों की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि देश के सभी विधानमंडलों की कार्रवाई को एक प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश की जा रही है और यह काम 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है।

इससे पहले लोक सभा में सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने से पहले सदन में बिरला ने बजट सत्र के सफल संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी और सभी दलों के नेताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सत्र 31 जनवरी, 2022 को आरंभ हुआ था।

इस सत्र के दौरान, कुल 27 बैठकें हुईं, जो लगभग 177 घंटे 50 मिनट तक चलीं। सत्र के दौरान 182 तारांकित प्रश्नों के मौखिक उत्तर दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों के संबंध में एक आधे घंटे की चर्चा दिनांक 11 फरवरी, 2022 को की गई।

लोक सभा अध्यक्ष ने बताया कि 31 जनवरी, 2022 को सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति ने संसद की दोनों सभाओं की केन्द्रीय कक्ष में हुई संयुक्त बैठक को संबोधित किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर 2, 3, 4 और 7 फरवरी, 2022 को चर्चा हुई। कुल 15 घंटे 13 मिनट की चर्चा के बाद, 7 फरवरी, 2022 को ध्वनि मत से धन्यवाद प्रस्ताव पारित हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश

1 फरवरी, 2022 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन द्वारा वर्ष 2022-2023 के लिए केन्द्रीय बजट पेश किया गया। जिस पर 7, 8, 9 और 10 फरवरी, 2022 को कुल 15 घंटे 35 मिनट तक चर्चा चली।

अनुदानों की अनुपूरक मांगों एवं अनुदानों की अतिरिक्त मांगों को भी इस सत्र में मतदान के बाद पारित किया गया। इसके अतिरिक्त जम्मू कश्मीर संघ राज्य क्षेत्र के लिए अनुदान मांगों (2022-23) तथा अनुदानों की अनुपूरक मांगों (2021-22) को भी मतदान के बाद पारित किया गया।

आपको बता दें कि, संसद का वर्तमान बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और यह दो चरणों में आयोजित किया गया था। पहले चरण के तहत, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही, राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ 31 जनवरी को शुरू हुआ था जो 11 फरवरी तक चला था।

कोरोना के खतरे के मद्देनजर बजट सत्र का पहला चरण दो पालियों में आयोजित किया था। लेकिन कोरोना महामारी की संख्या में आ रही कमी और कोविड टीकाकरण की रफ्तार को देखते हुए संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में दो पालियों वाली व्यवस्था समाप्त कर दी गई और पहले की भांति ही दूसरे चरण में दोनों सदनों की कार्यवाही 11 बजे शुरू करने का फैसला किया गया।

बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू हुआ था और निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इसे 8 अप्रैल तक चलाया जाना था लेकिन लेकिन इसे एक दिन पहले गुरुवार को ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
Previous Post

झारखंड में सरकार गिराने की साजिश की जांच कर सकती है ED

Next Post

झारखंड में मुस्लिम पुलिसकर्मियों के लिए रमज़ान को लेकर जारी हुई ये विशेष अनुमति ली गई वापस

Next Post

झारखंड में मुस्लिम पुलिसकर्मियों के लिए रमज़ान को लेकर जारी हुई ये विशेष अनुमति ली गई वापस

News Aroma

Copyright © 2025 News Aroma.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • भारत
  • झारखंड
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • टेक्नोलॉजी
  • बिजनेस
  • करियर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • मनोरंजन
  • खेल
  • बिहार
  • अजब गज़ब
  • लाइफस्टाइल
    • क्राइम
    • ई-पेपर
    • रिलेशनशिप

Copyright © 2025 News Aroma.