HomeUncategorizedPresidential Election : NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का प्रचार अभियान शुक्रवार से...

Presidential Election : NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का प्रचार अभियान शुक्रवार से शुरू

spot_img

नई दिल्ली: राष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का प्रचार अभियान आज से शुरू होने जा रहा है।

द्रौपदी मुर्मू, शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश और हरियाणा से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने जा रही हैं।

बताया जा रहा है कि द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में इस पहाड़ी राज्य के विधायकों से मुलाकात कर उनसे अपने लिए समर्थन मांगेंगी।

द्रौपदी मुर्मू के इस दौरे के मद्देनजर प्रदेश में विधायकों की बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में विधायकों की बैठक में NDA उम्मीदवार को राज्य से ज्यादा से ज्यादा मत दिलाने की रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश की बैठक के बाद द्रौपदी मुर्मू चंडीगढ़ वापस आकर हरियाणा के विधायकों से भी राष्ट्रपति चुनाव में समर्थन मांगेंगी।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव को लेकर हरियाणा के विधायकों की बैठक चंडीगढ़ में बुलाई गई है। राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) की अध्यक्षता में यह बैठक होगी।

बुधवार तक 94 व्यक्तियों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले

बताया जा रहा है कि बैठक में भाजपा के सहयोगी जेजेपी और सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक भी मौजूद रहेंगे।

हरियाणा के मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता की मौजूदगी में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में हरियाणा के विधायकों से समर्थन देने की अपील करेंगी।

आपको बता दें कि, नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब राष्ट्रपति चुनाव में NDA की द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों की ओर से मैदान में उतारे गए यशवंत सिन्हा, सिर्फ दो ही उम्मीदवार मुकाबले में रह गए हैं।

इस पद के लिए बुधवार तक 94 व्यक्तियों के कुल 115 नामांकन पत्र मिले थे। लेकिन सिर्फ मुर्मू और सिन्हा के चार-चार सेट के नामांकन पत्रों (nomination papers) ने वैध नामांकन के सभी मापदंडों को पूरा किया है, इसलिए इन्ही दोनों की उम्मीदवारी को स्वीकार किया गया है।

spot_img

Latest articles

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...

लालू प्रसाद, बेक जूलियस और सुधीर भट्टाचार्य की सजा बढ़ाने की CBI याचिका झारखंड हाईकोर्ट में मंजूर

Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट ने चारा घोटाले के देवघर ट्रेजरी से 89 लाख...

खबरें और भी हैं...

क्सलियों की साजिश नाकाम, 18 IED बम बरामद

Chaibasa-Khunti News: पश्चिमी सिंहभूम और खूंटी जिले की सीमा पर बुधवार को सुरक्षा बलों...

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से की मुलाकात 

Ranchi News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को...

शिबू सोरेन की सेहत में सुधार, दिल्ली के अस्पताल में खतरे से बाहर

Ranchi News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संरक्षक और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की...