
गुमला : झामुमो के केंद्रीय सदस्य डॉ तनुज खत्री ने गुरुवार को चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर गुमला स्थित आंजन धाम में पवन पुत्र हनुमान की पूजा-अर्चना की। स्थानीय पुजारी केदार पांडेय ने विधि-विधान से उन्हें भगवान हनुमान की पूजा-अर्चना करवायी। गौरतलब है कि आंजन धाम गुमला जिले में स्थित एक प्राचीन और पवित्र धार्मिक स्थल है, जिसे भगवान हनुमान की जन्मस्थली माना जाता है। यह रांची से लगभग 120 किमी दूर स्थित है। यहां माता अंजनी की गोद में बाल हनुमान की अद्वितीय मूर्ति स्थापित है। मान्यता है कि इसी गुफा में हनुमान जी का जन्म हुआ था।
