बिरसा मुंडा चिड़ियाघर के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति का टेंडर जारी

बिरसा मुंडा चिड़ियाघर में मांसाहारी जानवरों के भोजन के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति का नया टेंडर जारी किया गया, चयनित सप्लायर एक साल तक नियमित सप्लाई करेगा।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Birsa Munda Zoo Ranchi: झारखंड चिड़ियाघर प्राधिकरण ने बिरसा मुंडा चिड़ियाघर (Birsa Munda Zoo) में मांसाहारी जानवरों के लिए भैंस के मांस की आपूर्ति को लेकर नया टेंडर जारी किया है।

यह मांस चिड़ियाघर में रहने वाले मांस खाने वाले जानवरों के भोजन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। जानकारी के अनुसार चिड़ियाघर में प्रतिदिन लगभग 118.750 किलोग्राम बिना हड्डी वाला मांस और 30 किलोग्राम हड्डी वाला मांस की आवश्यकता बताई गई है।

एक साल तक करनी होगी मांस की आपूर्ति

टेंडर में यह भी बताया गया है कि चयनित सप्लायर को 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक चिड़ियाघर में मांस की आपूर्ति करनी होगी। यानी यह व्यवस्था पूरे एक साल के लिए लागू रहेगी, ताकि चिड़ियाघर के जानवरों को नियमित रूप से भोजन मिल सके।

पिछले सप्लायर से जुड़ा मामला

बताया जा रहा है कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के दौरान चिड़ियाघर में मांस की आपूर्ति करने वाला सप्लायर इस समय फरार है। वह आजाद बस्ती मांस कांड मामले में आरोपी है। उसने पहले High Court में अग्रिम जमानत के लिए याचिका भी दाखिल की थी, लेकिन बाद में उसे वापस ले लिया।

पहले भी हुआ था टेंडर रद्द

जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 में चिड़ियाघर में मांस की आपूर्ति खालिद रजा नामक व्यक्ति द्वारा की जाती थी।

वहीं वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जारी टेंडर में केवल दो लोगों ने आवेदन किया था। इसी कारण उस टेंडर को रद्द कर दिया गया था और बाद में उसी व्यक्ति से मांस की आपूर्ति लेने का फैसला किया गया था।

अक्टूबर 2025 में बना था आरोपी

बताया गया कि अक्टूबर 2025 में आजाद बस्ती मांस कांड मामले में पुलिस ने खालिद रजा को आरोपी बनाया था। इसके बाद से वह पुलिस से बचने के लिए फरार चल रहा है।

Share This Article