रांची विश्वविद्यालय में 109 करोड़ के घोटाले की जांच के आदेश

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: राज्यपाल रमेश बैस ने बुधवार को रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) में 109 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच के आदेश दिये हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति को इस पूरे मामले की जांच के लिए जरूरी निर्देश दिये हैं।

साथ ही कहा है कि वे अनियमितताओं से संबंधित तथ्यों की गंभीरतापूर्वक समीक्षा करें और मामले में दोषी पदाधिकारियों-कर्मियों के विरुद्ध अविलंब प्राथमिकी दर्ज कराएं।

 

समीक्षा के बाद कुछ बिंदुओं पर प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

 

राज्यपाल-सह-झारखंड राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति रमेश बैस के समक्ष कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने तत्कालीन प्रभारी कुलपति, रांची विश्वविद्यालय, डॉ कामिनी कुमार के कार्यकाल में बरती गयी विभिन्न अनियमितताओं के संदर्भ में ध्यान आकृष्ट कराया। इस पर कुलाधिपति कार्यालय ने समीक्षा की।

समीक्षा के बाद कुछ बिंदुओं पर प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर राज्यपाल ने तटस्थ जांच के लिए डॉ कामिनी कुमार को प्रशासनिक दृष्टिकोण से रांची विश्वविद्यालय से प्रतिकुलपति, कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा (Kolhan University Chaibasa) में स्थानांतरित कर दिया था।

Share This Article