Homeक्राइमजमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग बनी मां, दुष्कर्म की आशंका, जांच...

जमशेदपुर में 13 साल की नाबालिग बनी मां, दुष्कर्म की आशंका, जांच शुरू

Published on

spot_img

जमशेदपुर: ज़िले के बर्मामाइंस (Barmines) की रहने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग (Minor) का मंगलवार की रात MGM अस्पताल में प्रसव कराया गया।

किशोरी पांच माह की गर्भवती (Pregnant) थी।

किशोरी के साथ दुष्कर्म (Rape) होने की संभावना को लेकर MGM अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर सिटी SP के विजय शंकर जांच करने पहुंचे।

हांलाकि किशोरी और उसका परिवार किसी तरह का बयान देने की स्थिति में नहीं था।

फिर सिटी एसपी के निर्देश पर किशोरी को चाइल्ड वेलफेयर सेंटर (CWC) के हवाले कर दिया गया।

पुलिस भी यह पता लगा रही है कि आखिर किशोरी गर्भवती कैसे हुई

सेंटर की महिला पदाधिकारी किशोरी की काउंसिलिंग (Counseling) करेंगी। वह गर्भवती कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

किशोरी को सोमवार परिवारवालों ने एमजीएम अस्पताल (MGM Hospital) में भर्ती कराया था।

मंगलवार की देर शाम पांच माह के मरे बच्चे को जन्म दिया। अधीक्षक डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची पांच माह की गर्भवती थी।

उसका इलाज चला। पूरे मामले की जानकारी साकची पुलिस को दे दी गई है। उधर, पुलिस भी यह पता लगा रही है कि आखिर किशोरी गर्भवती कैसे हुई।

spot_img

Latest articles

रिनपास में आएंगे बड़े बदलाव, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, मानसिक मरीजों को मिलेगी अत्याधुनिक सुविधाएं

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरो...

IAS विनय चौबे से ACB की पूछताछ जारी, जांच में सहयोग नहीं कर रहे

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग में खासमहल जमीन घोटाले का मामला तूल पकड़ रहा...

पश्चिमी सिंहभूम में दो नाबालिग लड़कियों के अपहरण और दुष्कर्म के आरोप में 2 गिरफ्तार

Jharkhand News: जिले के तांतनगर ओपी क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने...

खबरें और भी हैं...