Homeझारखंडराष्ट्रपति के झारखंड आगमन पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 15 IPS, 5...

राष्ट्रपति के झारखंड आगमन पर सुरक्षा में तैनात रहेंगे 15 IPS, 5 हजार जवान

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) के तीन दिवसीय झारखंड (Jharkhand) दौरे के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम (Strong and Tight Security Arrangements) किए गए हैं।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में पांच हजार जवान तैनात रहेंगे। रांची रेंज और दुमका रेंज DIG के नेतृत्व में 15 से ज्यादा IPS अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो DIG तैनात रहेंगे

राष्ट्रपति की सुरक्षा में दो DIG सहित 15 IPS , 24 DSP, 60 इंस्पेक्टर और 250 सब-इंस्पेक्टरों को तैनात रहेंगे।

उनके रूट लाइन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती, ट्रैफिक सहित सभी पहलुओं की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

राष्ट्रपति के गुजरने वाली रूट की हर ऊंची इमारतों से भी पुलिस के जवान हथियार के साथ निगरानी करेंगे।

अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम

ADG अभियान संजय आनंद लाठकर ने बुधवार को बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया है।

अलग-अलग जगहों पर राष्ट्रपति का कार्यक्रम है। संबंधित जिले के अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए गए हैं।

मुर्मू दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी

मिली जानकारी के अनुसार 24 मई की सुबह लगभग 9 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दिल्ली से एयरफोर्स के विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचेंगी।

देवघर में बाबा बैजनाथ मंदिर में पूजा करने के बाद वे रांची आएंगी। वे यहां बिरसा मुंडा और अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

इसके बाद राष्ट्रपति सीधे राजभवन के लिए प्रस्थान कर जाएंगी, जहां पर रात्रि विश्राम करेंगी। वे 25 मई को झारखंड हाई कोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी।

मुर्मू 26 मई को ट्रिपल IT कन्वर्सेशन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी

हाई कोर्ट के उद्घाटन समारोह से वापस लौटने के बाद राजभवन में भी एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। वे 25 मई को ही हेलीकॉप्टर से खूंटी जाएंगी और वहां मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

इसके बाद रांची लौट आएंगी और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। मुर्मू 26 मई को ट्रिपल IT कन्वर्सेशन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेंगी और अपराह्न एक बजे वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लौट जाएंगी।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...