इंस्पायर अवार्ड के लिए झारखंड के इस जिले से 204 स्टूडेंट्स सेलेक्ट, एग्जीबिशन में पेश करेंगे माडल, मिलेंगे 10-10 हजार रुपए

News Desk
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में इंस्पायर अवार्ड मानक स्कीम सत्र 2021-22 में धनबाद के 204 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। चयनित छात्र-छात्राओं को मॉडल/ प्रोटोटाइप बनाने के लिए 10-10 हजार रुपए दिए गए है।

चयनित छात्र-छात्राएं जिला स्तरीय प्रदर्शनी सह प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इंस्पायर अवार्ड मानक झारखंड के राज्य नोडल ऑफिसर ने जिले को चयनित छात्र-छात्राओं की सूची उपलब्ध करा दी है।

जिलों से कहा गया है कि मॉडल/ प्रोटोटाइप बनाना शुरू करें। यह भी सुनिश्चित करेंगे कि कि चयनित छात्र-छात्राओं के खाते में पैसे प्राप्त हुए या नहीं, जिन छात्रों के खाते में अवार्ड राशि अब भी अप्राप्त है। उनकी सूची जिला स्तर से तैयार कर भेजें।

बताते चलें कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से कक्षा छह से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

चयनित छात्रों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 10-10 हजार रुपए भेजे जाते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से शुरूआत से ही बच्चों में विज्ञान व इनोवेशन के प्रति दिलचस्पी जगाई जाती है।

वहीं जिला मुख्यालय ने सभी प्रखंडों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल टीचर को आवश्यक निर्देश जारी किया है। धनबाद के छात्र-छात्राओं ने जिला व राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया है।

सत्र 2020-21 में धनबाद के आठ छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राष्ट्रीय स्तर पर भी झरिया की एक छात्रा का चयन हुआ। इसकारण धनबाद जिल शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से इंस्पायर अवार्ड पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

Share This Article