झारखंड में कोरोना के 22 एक्टिव मामले

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona in Jharkhand) के 22 एक्टिव केस हैं। इसमें सबसे अधिक रांची में नौ केस एक्टिव (Ranchi Nine Cases Active) है। रविवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से एक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 42 हजार,555 हो चुकी है। इस बीच Corona का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

331 मरीजों की मौत कोरोना से हुई

राज्य में कुल दो करोड़, 28 लाख, 88 हजार, 230 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 22 सक्रिय केस (Active Case) है। कोरोना से चार लाख, 37 हजार, 202 मरीज ठीक हुए हैं।

हालांकि राज्य में पांच हजार, 331 मरीजों की मौत (Death) कोरोना से हुई है। वहीं दूसरी ओर झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.78 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है।

Share This Article