गोड्डा में 260 बोतल देसी शराब जब्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गोड्डा: बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत E-rickshaw से कहल गांव की ओर ले जाए जा रहे अवैध शराब (Illicit Liquor) को पुलिस ने जब्त किया है। इस संबंध में एसपी को मिली सूचना पर कार्रवाई की गई।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र से सैतपुरा कहलगांव बिहार के रहने वाले एक युवक पंकज कुमार द्वारा ने ई रिक्शा के नीचे 180 एमएल वाले 260 बोतल रॉयल झारखंड (Bottle Royal Jharkhand) लिखे हुए शराब को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहा था।

पुलिस छापामारी दल (Raiding Party) में थाना प्रभारी राजू लाल स्वांसी, सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार वर्मा एवं वीरेंद्र ओझा के द्वारा पीछा करने के बाद उक्त ई रिक्शा चालक भागने लगा जिसे पुलिस बल ने पीछा कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सभी शराब को बिहार ले जाया जा रहा था।

Share This Article