देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,678 नए मरीज, सात की मौत

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,678 नए मरीज सामने आए हैं और इसे मात देने वालों की संख्या 2,594 है। इस अवधि में सात कोरोना पीड़ितों  की (Corona Patients)  मौत हो गई।

कोरोना से ठीक होने वाले की  कुल संख्या

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के शुक्रवार के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वाले की संख्या कुल चार करोड़ 40 लाख, 68 हजार, 557 है।

देश का रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की (Active Case)  संख्या 26,583 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत हो गया है।

देश में अबतक कुल 89.81 टेस्ट किए जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 2 लाख 37 हजार से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

लोगों ने टीके लगवाए

इसके साथ देश में कोरोना टीके की (Corona Vaccine)  अबतक कुल 219.15 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 5 लाख 93 हजार से ज्यादा लोगों ने टीके लगवाए।

Share This Article