देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 268 नए मामले

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित (Infected) 268 नए मामले आए हैं, जबकि इससे ठीक होने वालों की संख्या 182 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने गुरुवार को इस बाबत आंकड़ों को जारी करते हुए बताया कि देश में Corona Virus के कुल एक्टिव मामले 3,552 हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 268 नए मामले

पिछले 24 घंटे में Corona Vaccine की 99,231 खुराक दी गई

इसके साथ देश में अबतक 4,41,43,665 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं।

मौजूदा रिकवरी रेट 98.8 है और दैनिक संक्रमण की दर 0.11 प्रतिशत है। वहीं, पिछले 24 घंटे में Corona Vaccine की 99,231 खुराक दी गई हैं। इसके साथ देश में अबतक कुल 220.08 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी हैं।

Share This Article