Homeविदेशमेक्सिको में बस खाई में गिरी, 29 की मौत, 19 घायल

मेक्सिको में बस खाई में गिरी, 29 की मौत, 19 घायल

spot_img
spot_img
spot_img

मेक्सिको सिटी: Mexico में एक बस के खाई में पलटकर गिर जाने से 29 लोगों की मौत हो गई और अन्य 19 घायल हो गए। यह बस मेक्सिको सिटी (Mexico City) से दक्षिणी मैक्सिकन राज्य ओक्साका के शहर योसोंडुआ (Yosondua) जा रही थी।

ओक्साका के आंतरिक मंत्री जीसस रोमेरो (Jesus Romero) ने कहा कि बुधवार को हुए इस हादसे में एक नवजात, 13 पुरुषों और 13 महिलाओं ने मौके पर दम तोड़ दिया।

21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी 19 घायलों का इलाज चल रहा है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है।

मेक्सिको में बस खाई में गिरी, 29 की मौत, 19 घायल 29 killed, 19 injured as bus falls into gorge in Mexico

ओक्साका के राज्यपाल सॉलोमन ने हादसे पर किया दुख व्यक्त

आतंरिक मंत्री जीसस रोमेरो के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े छह बजे हुए इस हादसे पर अभी तो यही माना जा रहा है कि अचानक ड्राइवर के नियंत्रण खो देने से बस खाई में गिरी।

यह हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ। ओक्साका के राज्यपाल सॉलोमन ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने प्रशासन को प्रभावित लोगों की मदद करने का आदेश दिया है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...