सब इंस्पेक्टर सहित 31 जवान पुलिस मुख्यालय में प्रतिनियुक्त

इस संबंध में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गयी है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पुलिस मुख्यालय (Police Headquarters) में अलग-अलग जिले में पदस्थापित तीन सब इंस्पेक्टर (SI) सहित 31 पुलिसकर्मियों (Policemen) को प्रतिनियुक्त किया गया है।

इस संबंध में मंगलवार को पुलिस मुख्यालय की ओर से अधिसूचना (Notification) जारी कर दी गयी है।

SP और कमांडेंट को निर्देश

पुलिस मुख्यालय की ओर से SP और कमांडेंट को निर्देश दिया गया है कि इन सभी पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को अभिलंब पुलिस मुख्यालय में योगदान कराना सुनिश्चित करें।

प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार रजक, मारुत नंदन, अमित अलेक्जेंडर कुजुर, रोशन कुमार, सीमा कुमारी, इकराम उल्लाह मल्लिक, गोबाई कुजूर ,सुशील कुमार, नागेंद्र कुमार पांडे ,अमर कुमार, सिकंदर विजेता ,उपेंद्र करमाली, रणधीर कुमार सिंह, संजय कुमार महतो, अरुण कुमार पांडे, देव कुमार सिंह, रिंकू कुमार रजक ,अखिल चौरसिया, मनीष कुमार यादव, चंदन कुमार सिंह, लालू कुमार, कमलेश कुमार, कुमार ओमप्रकाश, मृत्युंजय कुमार, विजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, विकास कुमार, दीपक पुंज, हीरालाल रविदास, जन्मेजय मुंडा, और सुखदेव खलखो शामिल हैं।

Share This Article