Latest Newsझारखंडरांची में 45 साल के शख्स ने 15 साल की नाबालिग से...

रांची में 45 साल के शख्स ने 15 साल की नाबालिग से की शादी, मामला दर्ज

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 साल की नाबालिग लड़की ने 45 साल के शख्स से जबरदस्ती शादी (Forced Marriage) कराने का आरोप अपने मौसी और ममेरे भाई पर लगाया है। उसने जगन्नाथपुर थाने में केस दर्ज कराया है।

पीड़ित नाबालिग (Minor) ने शिकायत में कहा है कि उसकी मौसी और उसके ममेरे भाई ने साजिश रचकर काम के साथ पढ़ाई कराने के बहाने 45 साल के आदमी से उसकी शादी करा दी।

उसने पुलिस को बताया कि वह खूंटी के एक स्कूल में पढ़ रही थी। नवंबर 2022 को मां से खर्च के पैसे लेने के लिए रांची आई थी। इस दौरान बिरसा चौक (Birsa Chowk) के पास उसकी मौसी और उसका ममेरा भाई काम के साथ पढ़ाई कराने की बात कहकर बाइक से उसे बोकारो के रीतूडीह ले गए।

आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध भी बनाया

कुछ दिनों के बाद उसका सौतेला भाई उसके साथ छेड़छाड़ (Molestation) करने लगा। विरोध करने पर मौसी उसे ही डांटने लगी और चुप रहने को कहा। आरोपितों ने उसे तुलसी पिंडा में बैठाया और तीन लोगों के सामने उसके मौसेरे भाई से शादी करा दी।

आरोपित ने उसके साथ जबरदस्ती संबंध (Forced Relationship) भी बनाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि ससुर ने भी उसके साथ छेड़छाड़ की और विरोध करने पर उससे 20 हजार रुपये मांगने लगा।

इसके बाद वह किसी भी तरह से भागकर रांची पहुंची। उसकी मां उसे अस्पताल (Hospital) ले गई तो पता चला कि वह गर्भवती है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

spot_img

Latest articles

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

झारखंड में मौसम साफ, बारिश नहीं, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

Clear Weather in Jharkhand : झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क...

सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर विकास सचिव तलब

High Court Strict on Not Getting Retirement Benefits: मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के एक...

खबरें और भी हैं...