झारखंड

रांची में यहां ताला तोड़कर 50 हजार नगद और 1 लाख के जेवरात की चोरी

रांची: थाना क्षेत्र के इडकू गांव (Idku) में शुक्रवार की देर रात चोरों ने दो घरों का ताला तोड़कर 50 हजार नगद और 1 लाख के जेवरात (Jewellery) चुरा लिए।

मामले में मिली जानकारी के अनुसार सावना महतो और सिद्धराय महतो के घर का दरवाजा तोड़कर चोर आलमारी और बक्सा से 50 हजार नगद और एक लाख का जेवरात चुरा लिया।

हालांकि चोरी करने से पहले चोरों ने आसपास के घरों में ताला लगा दिया था। चोरी के समय घर के सदस्य अन्य कमरों में सो रहे थे।

जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित परिवारों को चोरी होने की जानकारी रात के 2 बजे हुई। जिसके बाद मामले की सूचना पाकर शनिवार को पुलिस गांव पहुंची और मामले की छानबीन की।

थाना प्रभारी मुकेश यादव ने कहा कि पूछताछ चल रही है। दो लोगों के घटना में शामिल होने की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker