Homeझारखंडझारखंड में कोरोना के 51 सक्रिय मामले, बोकारो, जामताड़ा और रांची से...

झारखंड में कोरोना के 51 सक्रिय मामले, बोकारो, जामताड़ा और रांची से मिले मरीज

spot_img

रांची: झारखंड में कोरोना (Corona) की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। राज्य में कोरोना के 51 सक्रिय मामले में सबसे अधिक रांची में 23 केस सक्रिय है।

बुधवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से चार मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के तीन जिले से कोरोना के छह नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अनुसार बोकारो से एक, जामताड़ा से तीन और रांची से दो मरीज मिले हैं।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 390 हो चुकी है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.77 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में बढ़ रहे कोरोना को लेकर धनबाद में अलर्ट

महाराष्ट्र, दिल्ली समेत देश के कुछ क्षेत्रों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। इसको लेकर धनबाद भी अलर्ट पर आ चुका है। स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है।

अधिकारियों की मानें तो महाराष्ट्र, दिल्ली आदि संक्रमित क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए कोरोना जांच अनिवार्य कर दिया गया है। आमलोगों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

IDSP के नोडल ऑफिसर डॉ राजकुमार सिंह (Dr Rajkumar Singh) के अनुसार देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए धनबाद में भी विभिन्न स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है।

प्रभावित राज्यों के आनेवाले लोगों की कोरोना जांच के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मुंबई, दिल्ली समेत प्रभावित क्षेत्र से धनबाद आनेवाले रेल यात्रियों की स्टेशन (Station) पर कोरोना जांच की जा रही है।

डॉ सिंह ने आम लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों (Public places) पर अनिवार्य रूप से मास्क का इस्तेमाल करें और अधिक भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...