देश में 6 और फर्जी Youtube चैनलों की हुई पहचान

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की PIB फैक्ट चेक यूनिट (FCU) ने गुरुवार को छह यूट्यूब चैनलों (Youtube Channels) का भंडाफोड़ किया जो देश में गलत जानकारी फैला रहे थे।

इन यूट्यूब चैनलों में संवाद समाचार, सरोकार भारत, स्वर्णिम भारत, संवाद टीवी और नेशन TV शामिल हैं। इन यूट्यूब चैनलों के 20 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर (Subscriber) हैं जिनके वीडियो (Video) को 51 करोड़ से अधिक बार देखा गया है।

ये चैनल राष्ट्रपति, PM, केंद्रीय मंत्रियों और चुनाव आयोग से संबंधित फर्जी खबरें फैलाने के लिए यूट्यूब थंबनेल (Youtube Thumbnail) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

देश में 6 और फर्जी Youtube चैनलों की हुई पहचान

 

 

इन चैनलों पर भी जल्दी ही की जाएगी कार्रवाई

मंत्रालय के अनुसार फैक्ट चेक यूनिट (FCU) ने इन चैनलों द्वारा फैलाई गई फर्जी खबरों का मुकाबला करने के लिए 100 से अधिक तथ्यों की जांच करने वाले छह अलग-अलग ट्विटर थ्रेड जारी किए।

PIB फैक्ट चेक यूनिट द्वारा उजागर किए गए यूट्यूब चैनलों ने चुनाव, सुप्रीम कोर्ट (SC) और भारत की संसद में कार्यवाही, भारत सरकार के कामकाज आदि के बारे में फर्जी खबरें फैलाईं गई हैं।

मसलन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVM) पर प्रतिबंध के बारे में झूठे दावे और भारत के राष्ट्रपति, भारत के मुख्य न्यायाधीश सहित वरिष्ठ संवैधानिक पदाधिकारियों के हवाले से झूठे बयान शामिल हैं।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाली इकाई की ओर से यह दूसरी ऐसी कार्रवाई है, जिसमें फेक चैनलों का भंडाफोड़ किया गया है। जल्दी ही इन चैनलों पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article