Homeझारखंडरांची रेल मंडल कार्यालय के 6 अधिकारी पाए गए कोरोना पाॅजिटिव, हड़कंप

रांची रेल मंडल कार्यालय के 6 अधिकारी पाए गए कोरोना पाॅजिटिव, हड़कंप

Published on

spot_img

रांची: Ranchi Rail Division रांची रेल मंडल कार्यालय में छह अधिकारियों को कोरोना हुआ है। सभी पर्सनल विभाग के अधिकारी हैं। डीआरएम के आदेश से पर्सनल विभाग को सोमवार को बंद कर दिया गया था।

कर्मचारियों को घर से ही काम करने को कहा गया था। इसके बाद पर्सनल विभाग के सारे अधिकारी और कर्मचारी घर से काम कर रहे थे। पर्सनल डिपार्टमेंट को साफ सुथरा कर यहां सैनिटाइजेशन का काम कर दिया गया है।

डीआरएम ने जारी किए सख्त दिशा-निर्देश

गौरतलब है कि रेलवे हर हफ्ते कोरोना की जांच का अभियान चलाता है। अधिकारियों का कहना है कि इसी जांच अभियान में छह अधिकारी कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं।

सोमवार को विभाग बंद रहा। लेकिन रांची रेल मंडल के बाकी अन्य कार्यालय खुले रहे। अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने दफ्तर में आकर काम किया।

अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद रेलवे काफी सतर्कता बरत रहा है।

डीआरएम ने सभी को मास्क पहनने और सैनिटाइजर के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं।

शारीरिक दूरी का पालन करने की भी ताकीद की गई है। डीआरएम ने कहा है कि अब शारीरिक दूरी का पालन न करने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

वर्क फ्रॉम होम की बढ़ी मांग

छह लोगों के एक साथ कोरोना पाजिटिव पाए जाने से डीआरएम ऑफिस में लोग सतर्क हैं। सूत्रों के मुताबिक विभाग खुलने के बाद भी कई अधिकारियों ने यहां काम करने नहीं आने का मन बनाया है।

यह लोग वर्क फ्रॉम होम में ही रहना चाहते हैं। इसलिए अधिकारियों ने इसकी जानकारी डीआरएम को देते हुए वर्क फ्रॉम होम की अनुमति मांगी है।

spot_img

Latest articles

30 लाख की ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा-आंध्र के दो अपराधी गिरफ्तार

Palamu Crime News: पलामू जिले के लेस्लीगंज में 20 जून की देर शाम बाइक...

Vivo X200 FE की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म, टीजर वीडियो में दिखी फोन की पहली झलक

Vivo X200 FE launch: Vivo ने अपने ऑफिशियल X हैंडल (@Vivo_India) पर टीजर वीडियो...

हजारीबाग पुलिस का फरार अपराधियों पर बड़ा प्रहार, 107 अभियुक्त गिरफ्तार

Jharkhand News: हजारीबाग जिले में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस...

कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी पुल के पास दो ट्रकों की भीषण टक्कर

Jharkhand News: गिरीडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में कोलकाता-दिल्ली नेशनल हाइवे पर झरी...

खबरें और भी हैं...