झारखंड : महिला के साथ 6 युवकों ने मिलकर किया सामूहिक रेप, 5 को पुलिस ने दबोचा

इसी का फायदा उठाकर महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अगले दिन इस घटना की शिकायत गारू थाना में की। जिसके बाद पुलिस ने तीव्रता से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार : गारू के हेंदेहास ग्राम में एक आदिम जनजाति महिला के साथ 6 युवकों ने सामोहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने घटना में संलिप्त 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार युवकों में शिवलाल सिंह व अनूप सिंह समेत तीन और युवकों का नाम शामिल है।

क्या है पूरी घटना?

बारीबांध की एक आदिम जनजाति महिला अपने गांव से दो किमी दूर पैदल साप्ताहिक बाजार करने आई थी। लेकिन उसे घर लौटते शाम हो गई।

इसी का फायदा उठाकर महिला के साथ छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने अगले दिन इस घटना की शिकायत गारू थाना में की। जिसके बाद पुलिस ने तीव्रता से कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article