जलस्तर बढ़ने के बाद खोले गए चांडिल डैम के 9 फाटक, 116 गांव बाढ़ के खतरे में

डैम का गेट खोले जाने की वजह से दर्जनों विस्थापित गांव जलमग्न हो गए हैं। आगे अगर और फाटक खोलने की नौबत आई, तो जमशेदपुर के मानगो और दोमुहानी इलाके में बाढ़ का पानी घुस जाएगा

News Update
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chandil Dam Opened: झारखंड के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश (Rain) के कारण कई जगहों पर जल जमाव की स्थिति बन गई है। वहीं जमशेदपुर में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।

लगातार 3 दिन से हो रही बारिश की वजह से चांडिल डैम (Chandil Dam) का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिसके बाद खतरे के निशान तक पहुंचने से पहले डैम के 13 में से 9 गेट खोल दिए गए हैं।

डैम का गेट खोले जाने की वजह से दर्जनों विस्थापित गांव जलमग्न हो गए हैं। आगे अगर और फाटक खोलने की नौबत आई, तो जमशेदपुर के मानगो और दोमुहानी इलाके में बाढ़ का पानी घुस जाएगा। अभी बांध का जलस्तर 182 मीटर पर पहुंच चुका है।

116 गांव बाढ़ के खतरे में

अधिकारियों का कहना है कि अगर चांडिल डैम का जलस्तर 184 मीटर हो गया, तो 116 गांव खतरे में आ जाएंगे। ये सभी गांव बाढ़ की जद में आ जाएंगे।

झारखंड में लगातार बारिश की वजह से खरकई और स्वर्णरेखा नदी (Kharkai and Subarnarekha River) कई जगह खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं हैं। स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर के मानगो के निचले इलाके में बाढ़ आ जाती है।

Share This Article