Homeक्राइमदुमका में मिली महिला की डेड बॉडी, दुष्कर्म के बाद हत्या की...

दुमका में मिली महिला की डेड बॉडी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Published on

spot_img

दुमका: जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के गंगवारा गांव स्थित हीरा बांध के समीप एक आदिवासी महिला का शव मिला है।

शव को देखने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला की पहचान गंगवारा गांव के संथाली टोला निवासी 32 वर्षीय सुरुजमुनी हांसदा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह आसपास के लोगों की नजर हीरा बांध किनारे लावारिश अवस्था में पड़े शव पर पड़ी। लोगों ने घटना की सूचना हंसडीहा पुलिस को दी।

थाना प्रभारी उत्तम पासवान पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेजा।

बताया गया कि उक्त महिला के पति की मौत करीब तीन वर्ष पूर्व हो गयी थी। जिस वजह से वह घर में अकेली रहती थी।

महिला के दो देवर और ससुर अलग अलग घर में रहते हैं। घटना स्थल पर मृतका के गले में कपड़े का फंदा लगा हुआ था, जिससे ये आशंका जताई जा रही है कि गले में रस्सी लगाकर उसकी हत्या की गई है।

spot_img

Latest articles

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

गाजा में इजरायली हमलों में 17 फलस्तीनियों की मौत

Israeli attacks in Gaza: गाजा पट्टी में गुरुवार को इजरायली हमलों में कम से...

खबरें और भी हैं...