Latest Newsबिहारबिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: बिहार में कोरोना की रफ्तार अब लोगों को बेदम करने लगी है। इस बीच, बुधवार को राज्य के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके अतिरिक्त कई मंत्रियों के भी संक्रमित होने की खबर है।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी खुद ट्विटर से साझा की है।

उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉजि़टिव आयी है। फिलहाल अपने पटना निवास पर क्वारंटीन हूँ।

कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। आप सब भी अपना ध्यान रखें ।

इधर, बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। उन्होंने भी इसकी जानकारी अपने ट्विटर एकाउंट से साझा की है।

राज्य मंत्रिमंडल में शामिल अशोक चौधरी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने भी इसकी जानकारी ट्वीट कर साझा करते हुए हाल के दिनों में संपर्क में आए लोगो से कोरोना की जांच करवाने की अपील की है। इधर कई अन्य मंत्रियों के भी कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना है।

उल्लेखनीय है कि जदयू अध्यक्ष ललन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पहले ही संक्रमित हो चुके हैं और फिलहाल वे होम आइसोलेशन में हैं।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...