Homeझारखंडजमशेदपुर में पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

जमशेदपुर में पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

जमशेदपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) उत्तरी सुसनीगढ़िया की पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन को रंगेहाथ 10 हजार रुपए घूस लेते शनिवार को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन ने लाभुक समिति के ठेकेदार रवि कांत शर्मा से एक काम के बदले 21 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

दोनों के बीच 25 हजार रुपए देने पर समझौता हुआ था। रविकांत शर्मा को दो लाख 49 हजार रुपए में नाली बनाने का ठेका मिला था।

इसके एवज में श्वेता जैन ने 25 हजार रुपए की मांग की थी। शनिवार को 10 हजार रुपए देने की बात हुई थी।

जब रविकांत शर्मा 10 हजार रुपए देने के पहुंचे तो उसी समय एसीबी ने श्वेता को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

श्वेता से पुलिस एसीबी थाना में पूछताछ कर रही है। इस मामले में श्वेता जैन ने कहा कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है।

उनकी छवि को बिगाड़ा जा रहा है। नाली काम करने वाले रविकांत उनसे मदद मांगी थी। वही रुपए वह उससे मांग रही थी।

spot_img

Latest articles

जिला अदालत भवन निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त, मांगी पूरी रिपोर्ट

High Court Strict on Construction of District court Building : राज्य की जिला अदालतों...

पलामू में आधुनिक पुलिस व्यवस्था की ओर बड़ा कदम, बनेगा 6 मंजिला बहुउद्देश्यीय पुलिस भवन

Major step Towards Modern Policing in Palamu: पलामू जिले में पुलिस व्यवस्था को और...

स्मार्ट मीटर में बैलेंस नेगेटिव होते ही कट रही बिजली, रांची में हजारों कनेक्शन बंद

Electricity Department Tightens Rules : रांची में स्मार्ट मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं (Electricity Consumers)...

खबरें और भी हैं...