Homeझारखंडपाकुड़ सदर अस्पताल में सांसद ने किया एडवांस लैब का उद्घाटन

पाकुड़ सदर अस्पताल में सांसद ने किया एडवांस लैब का उद्घाटन

Published on

spot_img

पाकुड़: सदर अस्पताल में विजय हांसदा ने सांसद निधि से निर्मित एडवांस लैब का बुधवार को उद्घाटन किया।

मौके पर डीसी वरुण रंजन, सिविल सर्जन डाॅक्टर रामदेव पासवान आदि मौजूद थे।

सांसद हांसदा ने कहा कि एडवांस लैब आधुनिक सुविधाओं से लैस है। जरूरत के मुताबिक इस लैब में और भी मशीनें जोड़ी जाएंगी।

साथ ही कहा कि अब जिला के लोगों को जांच कराने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। इस लैब के शुरू होने से लोगों की कोविड 19 सबंधित सभी जांच के अलावा अन्य प्रकार की जांच की जाएगी।

इस दौरान सांसद ने जिले के लोगों से राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर में रहें, सुरक्षित रहें. सभी के सहयोग से ही हम कोरोना से जंग जल्द ही जीत लेंगे।

उन्होंने तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिला प्रशासन के द्वारा की गई तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने आईसीयू एवं जनरल वार्ड, लैब, चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड एवं ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया।

इस मौके सदर अस्पताल के डीएस डाॅक्टर अमित कुमार, डाॅक्टर पंकज कुमार, डाॅक्टर शंकरलाल मुर्मू आदि मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

NH-39 फोरलेन पर फायरिंग, मजदूर को लगी गोली

Palamu news: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में शुक्रवार सुबह...

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी, 24 घंटे में उड़ाने की साजिश

Ranchi News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी को गुरुवार देर रात एक अज्ञात...

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई : पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और उनके करीबियों के 8 ठिकानों पर छापेमारी

ED Raid in Jharkhand: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह झारखंड में मनी लॉन्ड्रिंग...

PLFI के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने हथियारों के साथ किया गिरफ्तार

Khunti news: खूंटी पुलिस ने शुक्रवार को जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर झंडा टोंगरी...

खबरें और भी हैं...