Homeझारखंडसिमडेगा में ग्रामीणों की जागरुकता से टली मॉब लिंचिंग की घटना

सिमडेगा में ग्रामीणों की जागरुकता से टली मॉब लिंचिंग की घटना

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

सिमडेगा: ठेठईटांगर थाना क्षेत्र कुड़पानी डीपाटोली में ग्रामीणों की जागरुकता से कारण मॉब लिंचिंग की एक घटना टल गयी।

12 जनवरी को कुड़पानी कॉलोनी टोली निवासी झरियो देवी अपने पति के साथ सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोनमेंजरा डीपाटोली गई थी।

डीपाटोली में कुछ ग्रामीणों ने डायन बिसाही का आरोप लगाकर झरियो देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद घर के पास ही उसे पुआल रखकर आग के हवाले कर दिया।

किंतु गांव के ही कुछ लोगों ने जागरूकता और हिम्मत दिखाते हुए जलते हुए पुआल को हटाया और झरियो देवी को मौत के मुंह से निकाल लिया।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने ठेठईटांगर थाना प्रभारी को दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर झरियो देवी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। जिले के एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज, एसडीपीओ ए डोडराई ने स्वयं एंबुलेंस से घायल महिला को रांची रिम्स भेजा।

उल्लेखनीय है कि चार जनवरी को डीपाटोली में एक महिला मलियाना डुंगडुंग की मौत साड़ी में आग पकडने के कारण हो गयी थी जिसके लिये सभी आरोपी झरियो देवी को ही जिम्मेवार मान रहे थे।

आरोपियों का मानना था कि झरियो देवी ने ही डायन बिसाही करके मलियाना डुंगडुंग को मार डाला है।

इधर घटना को लेकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी छह आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिले के एसपी डॉक्टर शम्स तबरेज ने बताया कि घटना में शामिल फ्लोरेंस डुंगडुंग, हेमंत टेटे, ज्योति टेटे, सिलब्रियूस डुंगडुंग, रवि सोरेंग और अमृत टेटे को गिरफ्तार कर लिया गया.

सभी कुडपानी डीपाटोली निवासी है। कड़ी पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया। ठेठईटांगर थाना में सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कांड संख्या 5/22, धारा 306 323, 324, 325, 504, 506, 34 एवं डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में भारी वाहनों पर एक्शन, 5 गाड़ियां जब्त — 72,650 रुपये जुर्माना

Action taken Against Heavy Vehicles in Ranchi: राजधानी रांची में जिला प्रशासन ने सोमवार...

रांची में 10 दिसंबर को मजदूर संघ का धरना–प्रदर्शन, श्रम संहिताओं के खिलाफ आवाज तेज

Labor Union Protest: झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ, जिला शाखा लोहरदगा ने 10...

मनरेगा कर्मियों ने मंत्री के घर का किया घेराव, ग्रेड पे और सुरक्षा की मांग तेज

MNREGA workers Surrounded the Minister's House: ग्रेड पे, नौकरी नियमित करने और सामाजिक सुरक्षा...

JSSC ने जारी किया स्नातक संयुक्त परीक्षा–2023 का अंतिम परिणाम, भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने का निर्देश

JSSC Releases Final Result : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड सामान्य स्नातक...

खबरें और भी हैं...