Latest Newsझारखंडरांची नगर निगम में 100 करोड़ की 207 योजनाओं की निविदा का...

रांची नगर निगम में 100 करोड़ की 207 योजनाओं की निविदा का निष्पादन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने निगम के अभियंत्रण शाखा को युद्ध स्तर पर सभी योजनाओं का निविदा निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

इसके अनुपालन में बुधवार को मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में सभी अभियंताओं ने मिलकर लगभग 100 करोड़ की 207 योजनाओं की निविदा का निष्पादन किया।

मौके पर अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता उपस्थित थे।

दूसरी ओर रांची नगर निगम ने बुधवार को एक जीरो वेस्ट शादी के कार्यक्रम का आयोजन किया। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के तहत रांची नगर निगम द्वारा इस ज़ीरो वेस्ट इवेंट का आयोजन किया गया।

रांची नगर निगम की टीम ने शादी समारोह में दोनों परिवारों से सहमति ली एवं रिसेप्शन पार्टी में जीरो वेस्ट कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया।

रिसेप्शन पार्टी में मिट्टी एवं कागज की कटलरी का इस्तेमाल किया गया। साथ ही समारोह स्थल पर वेस्ट कंपोस्टर मशीन भी लगाया गया ताकि बचे हुए गीला कचरा को कम्पोस्ट किया जा सके।

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने रांची नगर निगम के इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि अब भविष्य में उनके द्वारा भी प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल किया जाएगा और रांची को जीरो वेस्ट शहर बनाया जाएगा।

spot_img

Latest articles

भारत–बांग्लादेश रिश्तों में बढ़ा तनाव, VISA सेवा बंद

Visa Services Suspended: भारत और बांग्लादेश के रिश्ते इन दिनों अपने सबसे कठिन दौर...

हिजाब विवाद पर चुप्पी, दिल्ली एयरपोर्ट पर सवालों से बचते दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर महिला डॉक्टर के...

26 दिसंबर से रेल सफर होगा महंगा

Rail travel Will Expensive : रेलवे मंत्रालय की ओर से 26 दिसंबर से रेल...

मारवाड़ी कॉलेज के 41 छात्रों का WIPRO में सेलेक्शन

41 students of Marwari College Selected in WIPRO : मारवाड़ी कॉलेज के कंप्यूटर साइंस...

खबरें और भी हैं...