Latest Newsझारखंडमंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों के लिए किया कॉल सेंटर का उद्घाटन

मंत्री बादल पत्रलेख ने किसानों के लिए किया कॉल सेंटर का उद्घाटन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख ने बुधवार को राज्य के किसानों के लिए कॉल सेंटर का उद्घाटन किया है।

बुधवार को नेपाल हाउस स्थित कार्यालय में इसका उद्घाटन करते हुए उन्होंने बताया कि किसानों को बस एक कॉल करने और क्लिक से खेती बाड़ी संबंधी समस्याओं के निदान में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि किसान टोल फ्री नंबर 1800-123-1136 पर फोन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा वाट्सएप नंबर 8797891222 की मदद भी ली जा सकती है।

वेबसाइट https://kccjharkhand.in के जरिये भी अपनी समस्याओं, मुद्दों को रखा जा सकेगा। इस तरह एक फोन कॉल, ऑनलाइन पोर्टल और एसएमएस के जरिये भी किसान निःशुल्क सूचनाएं और समाधान पा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि खेती में प्रयोग होने वाली नयी तकनीक और अन्य जानकारियां भी यहां से मिलेंगी। सोमवार से शनिवार सुबह दस से शाम पांच बजे तक इसका लाभ लिया जा सकेगा।

इस अवसर पर उन्होंने बीज आपूर्ति प्रणाली मॉनिटरिंग सिस्टम का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि कृषि निदेशालय द्वारा हर साल 50 प्रतिशत या 100 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाता है।

आपूर्ति किये गये बीजों को ट्रैक करने को बलॉक चेन का उपयोग किया जायेगा। प्रखंड स्तरीय और जिला स्तरीय पदाधिकारी के द्वारा जो भी आपूर्ति आदेश जारी किये जायेंगे, उन सभी को ब्लॉक चेन एप्प के जरिये ही किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि इस चेन का उद्देश्य है कि बीज उत्पादक एजेंसी से गोदाम तक बीज आपूर्ति का पता लगे। बीज परीक्षण प्रयोगशाला, विक्रेताओं तथा लैंप्स, पैक्स द्वारा किसानों तक वितरित बीजों को ट्रेस किया जा सकेगा।

इससे बीज वितरण में पारदर्शिता और प्रमाणिकता लाया जा सकेगा। दिये गये बीजों का आर्डर, आपूर्तिकर्ता का वितरण, बीज का प्रकार, प्रेषण, स्टॉक, गोदाम का चयन, ट्रकों में जीपीएस सिस्टम के माध्यम से ट्रैकिंग और अन्य सभी तरह की जानकारी मिल सकेगी।

इस अवसर पर कृषि सचिव अबू बकर सिद्दीख, कृषि निदेशक निशा उरांव सहित विभाग के कई अधिकारी उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...