Latest NewsझारखंडRANCHI : सदस्यता अभियान को डिजिटल रूप में चलाने के लिए महानगर...

RANCHI : सदस्यता अभियान को डिजिटल रूप में चलाने के लिए महानगर कांग्रेस ने की बैठक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: सदस्यता अभियान को डिजिटल रूप में चलाने एवं सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए गुरुवार को रांची महानगर कांग्रेस की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई।

बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश कांग्रेस द्वारा मनोनीत सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी डॉ रामाश्रय प्रसाद आदि उपस्थित थे।

मौके पर रामाश्रय प्रसाद ने संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए उसके सदस्यों की संख्या ही अहम होती है और हम जितने ज्यादा से ज्यादा संख्या में सदस्यता अभियान के दौरान कांग्रेस का सदस्य बनाएंगे।

कांग्रेस का संगठन उतना ही तेजी से बढ़ेगा और मजबूत होगा।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने कहा कि रांची महानगर का संगठन काफी मजबूत है। शीर्ष नेतृत्व द्वारा जितने भी कार्य संगठन के संदर्भ में महानगर कांग्रेस को दिए गए हैं।

उसे महानगर के पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं ने भली-भांति पूरा किया है। हमे उम्मीद है कि सदस्यता अभियान के दौरान महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ महानगर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाएंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा लोगों को संगठन में जोड़ने का प्रयास करेंगे।

प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल तरीके से सदस्य बनाने के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी कि किस तरह से संगठन में लोगों को डिजिटल तरीके से सदस्य बनाया जाएगा।

इस क्रम में सिंह ने सदस्यता अभियान के संदर्भ में कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देकर उनकी समस्या का निराकरण भी किया।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...